कजाकिस्तान की एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अक्सर शादियों में लोग गहने या कैश गिफ्ट करते हैं, लेकिन इस दूल्हे के दोस्तों ने तकनीक का सहारा लेकर शादी में कुछ ऐसा पेश किया जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया।
समय के पार ले गई एनिमेटेड लव स्टोरी दूल्हे के दोस्तों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके एक शानदार एनिमेटेड फिल्म बनाई। इस फिल्म में दूल्हा-दुल्हन की लव स्टोरी को एक टाइम-ट्रैवल सफर की तरह दिखाया गया। वीडियो की शुरुआत एक पुराने युद्ध के मैदान से होती है, जहां दोनों योद्धा के रूप में नजर आते हैं।
हर युग में एक-दूजे के लिए वीडियो में दिखाया गया कि कैसे समय और युग बदलते रहे, लेकिन उनकी किस्मत हर बार एक-दूसरे से मिलती रही। कभी काउबॉय लुक तो कभी किसी और दौर की कहानी के जरिए फिल्म यह संदेश दे रही थी कि उनका रिश्ता सिर्फ मौजूदा जन्म का नहीं, बल्कि सदियों पुराना और अटूट है।
हकीकत से जुड़कर जीता दिल इस काल्पनिक कहानी का अंत वास्तविकता के साथ हुआ। वीडियो के आखिरी सीन में उनकी असल जिंदगी की पहली मुलाकात को दिखाया गया। काल्पनिक दुनिया से अचानक हकीकत में लौटते ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू गई।
दुल्हन के लिए यादगार लम्हा शादी में जब बड़ी स्क्रीन पर यह वीडियो चला, तो दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक होकर उसने अपने चेहरे पर हाथ रख लिया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दुल्हन ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वेडिंग गिफ्ट बताया।
सोशल मीडिया पर छाई क्रिएटिविटी यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग दूल्हे के दोस्तों की रचनात्मकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, AI का इतना बेहतरीन और प्यारा इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा। वहीं, अन्य लोगों ने इसे नेक्स्ट लेवल का उपहार बताया है।
यह वीडियो साबित करता है कि महंगे तोहफों से कहीं ज्यादा कीमती वह भावनाएं होती हैं जिसे आप पूरी शिद्दत के साथ अपनों को समर्पित करते हैं।
Imagine getting surprised at your wedding with a video of your love story across eras 🥹
— Justine Moore (@venturetwins) July 18, 2026
It ends with how they actually met.
Insanely cool use case for AI video - the groom s friends made it for him (he s on IG at pure.sagyna). pic.twitter.com/npJZJBXZek
क्या देश में लौट रही है कोरोना की लहर? बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक बढ़ी चिंता
शादी के खर्च की चिंता खत्म: EPFO के जरिए अब 5 बार निकालें अपना PF पैसा
आरएमएल अस्पताल बना सियासी अखाड़ा: राहुल गांधी ने की मोदी-शाह के इस्तीफे की मांग
अब पूरी दुनिया मनाएगी महागणेशोत्सव : महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम
राहुल गांधी पर हमले से सियासी घमासान: विपक्ष का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर: IMD का ऑरेंज अलर्ट, हाई टाइड ने बढ़ाई चिंता
ये यमराज भी छुट्टी पर थे! लकड़ी के संकरे पुल पर बाइक स्टंट का वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
नाक से खून, छाती पर चोट: विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हुए घायल
जाओ बीजेपी में शामिल हो जाओ : ममता बनर्जी की दहाड़ से टीएमसी में खलबली
पीएम आवास के बाहर संग्राम: राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री, कई नेता हिरासत में