भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान चयन और टीम मैनेजमेंट को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर पसंदीदा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। अब 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना कर सनसनी फैला दी है।
कपिल देव ने मौजूदा टीम के रणनीतिक फैसलों पर हैरानी जताई है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर टीम इंडिया 2027 का वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही है, तो अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करके यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, जिस पल जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं होते, हमारा गेंदबाजी अटैक गली क्रिकेट के स्तर का दिखने लगता है।
कपिल देव ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने के तर्क पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, मोहम्मद शमी फिट होने का दावा कर रहे हैं, फिर भी उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जा रहा? वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर इतिहास रचने वाले खिलाड़ी की अनदेखी समझ से परे है।
सिराज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट या युवा खिलाड़ियों को मौका देने के नाम पर अनुभवी मैच-विनर्स को बाहर बिठाना टीम के लिए घातक है। कपिल के अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको रनों का अंबार लगाने वाले नहीं, बल्कि विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होती है।
मोहम्मद शमी को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी उपेक्षा ने कई सवाल खड़े किए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज की स्थिति भी अनिश्चित बनी हुई है। उन्हें टीम में शामिल किया जाता है और फिर बिना किसी ठोस कारण के बाहर कर दिया जाता है।
कपिल देव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि उम्र या ट्रांजिशन के बजाय खिलाड़ी के प्रदर्शन को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनका स्पष्ट संदेश है कि जब तक कोई खिलाड़ी फिट है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, उसे टीम से बाहर करने का कोई औचित्य नहीं है।
अब देखना यह होगा कि क्या महान खिलाड़ी की इस तीखी टिप्पणी के बाद बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट अपनी चयन नीति में कोई बदलाव करते हैं, या फिर फैंस का गुस्सा और ज्यादा बढ़ता है।
🚨Where is Mohammad Shami ? — Kapil Dev 🚨
— Achyut Mishra (@PulledFor_Six) July 20, 2026
I am completely baffled by the tactical direction of this team management. What are coach and selectors trying to do is really ununderstandable. If you want to win 2027 World Cup, then you cannot do it by completely freezing out… pic.twitter.com/Dy7U5ojENO
#LockUpp2: हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा को दिखाया गलत इशारा, पूकी से मैन-चाइल्ड बने एक्टर पर भड़के फैंस
‘जिनसे वोट लिया उन्हें ही पीट रही सरकार’: प्रदर्शनकारी छात्रों पर प्रियंका गांधी का कड़ा प्रहार
संसद मार्च में डर का माहौल; कंगना रनौत बोलीं- हमें लगा प्रदर्शनकारी हमला कर देंगे
ओडेसा बंदरगाह पर खूनी हमला: मिसाइल का शिकार बना MV गोल्डेन, 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत
वर्ल्ड कप की सुपरस्टार बनीं डैनी वायट-हॉज, जून के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता
कपिल देव का बड़ा प्रहार: क्या गंभीर और अगरकर बर्बाद कर रहे हैं टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों का करियर?
सिक्किम सुरंग हादसा: 7 की मौत, जहरीली गैस के चक्रव्यूह में फंसी जिंदगियां
अभिषेक नंबर-1 , गिल दूसरे पर: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में छाए ये भारतीय धुरंधर
पीएम आवास के बाहर संग्राम: राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री, कई नेता हिरासत में
हाइड्रोजन ट्रेन फुस्स? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप