बॉलीवुड और टॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज डेट का बार-बार आगे बढ़ना एक बड़ी समस्या बन गई है। सलमान खान की मातृभूमि से लेकर हालिया रिलीज लेनिन , द राजा साब और देवारा जैसी कई फिल्में इस ट्रेंड का शिकार हुई हैं। अब तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन ने इस पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई है।
नागार्जुन ने उठाए सवाल अभिनेता अखिल अक्किनेनी की फिल्म लेनिन की सक्सेस मीट के दौरान नागार्जुन ने बिना लाग-लपेट के कहा कि रिलीज डेट टालना अब एक फैशन जैसा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी एक साल पहले अपनी रिलीज तारीख तय कर सकती है और उसी दिन रिलीज हो सकती है, तो भारतीय फिल्म निर्माता ऐसा क्यों नहीं कर पा रहे हैं?
पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी मुख्य कारण नागार्जुन ने इस समस्या की जड़ पोस्ट-प्रोडक्शन को बताया। उन्होंने कहा, टेक्नीशियंस और निर्देशकों से मेरी गुजारिश है कि फिल्म कम से कम रिलीज से दो हफ्ते पहले पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को सौंप दी जाए। हम आखिरी मिनट तक काम करते हैं, जिससे रिलीज टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। उन्होंने स्वीकार किया कि वह खुद भी इस गलती से अछूते नहीं रहे हैं, क्योंकि लेनिन की रिलीज को भी उन्हें टालना पड़ा था।
पुराने दौर की याद दिलाई दिग्गज अभिनेता ने याद दिलाते हुए कहा कि पहले के समय में निन्ने पेल्लाडाटा या अन्नमय्या जैसी फिल्मों की रिलीज कॉपी एक महीने पहले ही पूरी हो जाती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अब हम उस अनुशासन को क्यों बनाए नहीं रख पा रहे हैं। उनके अनुसार, सिनेमा की बेहतरी के लिए अनुशासन और समय पर काम पूरा करना बेहद जरूरी है।
अखिल अक्किनेनी की वापसी बात करें अखिल अक्किनेनी की, तो लेनिन के जरिए उन्होंने तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी की है। उनकी पिछली फिल्म एजेंट बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब लेनिन को मिले-जुले रिव्यूज मिलने के बावजूद, यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है, जिससे अभिनेता ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई है।
#Nagarjuna Questions the TFI!!
— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) July 20, 2026
If a Hollywood film like The Odyssey can announce its release date a year in advance and release on the same day...
Why can t we do the same?
Earlier, we used to finish the first copy at least a month before release. pic.twitter.com/EAfGZ2xXZI
वंदे मातरम का अपमान अब बनेगा जुर्म: क्या कानून से तय होगी देशभक्ति?
पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का घेराव : राहुल-प्रियंका और खरगे धरने पर, इस्तीफा मांगते ही सड़कों पर मचा हड़कंप
आयरलैंड और इंग्लैंड में क्यों बिखरी टीम इंडिया? तिलक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, हार की बताई असली वजह
राहुल गांधी की नाक से निकला खून: PM आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान बवाल, हिरासत में लिए गए दिग्गज नेता
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी ने मांगा अमित शाह और पीएम मोदी का इस्तीफा
क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का कार्यकाल? टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
यमराज आज छुट्टी पर थे! झरने के पास सेल्फी के चक्कर में शख्स के साथ हुआ खौफनाक हादसा
दिल्ली में सियासी उबाल: राहुल गांधी को पुलिस ने उठाया, अखिलेश यादव हिरासत में; NEET विवाद पर बढ़ी तकरार
शराब की दुकान में घुसा खूंखार तेंदुआ, सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
रूसी मिसाइल हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने मॉस्को के राजनयिक को किया तलब