नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिटमैन अपनी शानदार बल्लेबाजी के बजाय अपने सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में हैं। लंदन में भारतीय हाई कमीशन की दावत के दौरान रोहित शर्मा को लाइन में लगकर अपना पसंदीदा खाना दाल-चावल खाते हुए देखा गया।
हाई कमीशन में टीम इंडिया की दावत इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम को लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन की ओर से विशेष डिनर पर आमंत्रित किया गया था। तीसरे वनडे मैच से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने शिरकत की। इस दौरान वहां मौजूद शानदार पकवानों के बीच रोहित शर्मा का सादगी भरा अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा था।
विराट और गंभीर भी आए नजर वायरल वीडियो में रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के अन्य दिग्गज खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर भी डिनर का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सभी का ध्यान सिर्फ रोहित शर्मा पर टिका है, जो बड़े ही इत्मीनान से अपनी प्लेट में दाल-चावल लिए नजर आ रहे हैं।
जमीन से जुड़े हैं हिटमैन रोहित शर्मा ने पहले भी कई पॉडकास्ट में यह कबूल किया है कि दाल-चावल उनका ऑल-टाइम फेवरेट खाना है। इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया भर में नाम कमाने के बावजूद रोहित शर्मा अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और उन्हें दिखावे के बजाय सादगी पसंद है।
लॉर्ड्स में जड़ा था यादगार शतक मैदान के बाहर सादगी के साथ-साथ रोहित शर्मा का बल्ला भी खूब बोला। इंग्लैंड दौरे के तीसरे वनडे मैच में रोहित ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली। वे लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि, इस सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
Rohit eating Dal Chawal during team dinner in Indian High Commission in London. 😂 pic.twitter.com/pTRGb3rrRU
— Shikha (@Shikha_003) July 20, 2026
इस सरकार ने मेरी बेटी को खा लिया : नीट में असफलता के बाद छात्रा की आत्महत्या से दहला यूपी
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- पीएम मांगें माफी, गृह मंत्री दें इस्तीफा
एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर देख भड़के इंडियन फैंस, रामायण से कर डाली तुलना, रणबीर कपूर की फिल्म को बताया बेहतर
छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत: वाम दलों ने फूंका बगावत का बिगुल, गृह मंत्री से मांगा जवाब
रोहित-कोहली को टीमों से बाहर करना क्यों है नामुमकिन ? अश्विन ने खोला भारतीय क्रिकेट का कड़वा सच
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की नाराजगी का असली कारण क्या है?
छात्रों की लड़ाई अब सड़क पर : पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन
शंभू बॉर्डर पर फिर गरमाया माहौल: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, भारी पुलिस बल तैनात
FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में बढ़ा एक और भारतीय नाम: ड्रग्स तस्करी के जाल में फंसा हरमनवीर सिंह
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: बाढ़ से 17 की मौत, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में