अपनी आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ की रिलीज की तैयारी में जुटीं साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े हाल ही में मुंबई में एक खास मुलाकात के लिए चर्चा में रहे। दोनों कलाकारों ने मुंबई स्थित एफडीए (FDA) कार्यालय पहुंचकर चर्चित आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे से भेंट की।
प्रेरणादायक रही यह मुलाकात मुलाकात के बाद काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने आईएएस मुंडे की कार्यशैली और उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह लंबे समय से मुंडे के काम से प्रभावित रही हैं और उनसे मिलना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।
ईमानदारी पर मुंडे की खरी बात काजल ने बताया कि इस बातचीत के दौरान जब उन्होंने मुंडे की निष्ठा की सराहना की, तो अधिकारी का जवाब दिल छू लेने वाला था। मुंडे ने कहा, ईमानदारी और निष्ठा मेरे काम और मेरे डीएनए का हिस्सा हैं। अगर आज इन्हें असाधारण माना जा रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि ये गुण समाज में कितने दुर्लभ होते जा रहे हैं।
फिल्म और वास्तविकता का सीधा संबंध काजल अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी। उनकी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ उन्हीं मुद्दों पर आधारित है, जिन पर आईएएस तुकाराम मुंडे प्रशासनिक स्तर पर काम कर रहे हैं।
फिल्म खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट, कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग और स्वास्थ्य पर उनके घातक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करती है। काजल ने कहा कि जनता को उस सिस्टम का मूक दर्शक नहीं बने रहना चाहिए, जो लोगों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ समझौता कर रहा है।
अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि तुकाराम मुंडे जैसे अधिकारी समाज को याद दिलाते हैं कि ईमानदारी कोई विशेष उपलब्धि नहीं, बल्कि हर सार्वजनिक सेवक का मौलिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने मुंडे के साहस की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को सलाम किया।
It was such a pleasure meeting Tukaram Munde sir. I’ve long been an admirer of the work he’s doing and took the opportunity to compliment him on his honesty and sincerity.
— Kajal Aggarwal (@MsKajalAggarwal) July 20, 2026
His response stayed with me.
He said, “Honesty and sincerity are simply a part of my job and my DNA. The… pic.twitter.com/BZeXQV5zuH
अभिषेक नंबर-1 , गिल दूसरे पर: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में छाए ये भारतीय धुरंधर
सोनम वांगचुक को बड़ी राहत! दिल्ली HC ने मेदांता शिफ्ट करने की दी मंजूरी, लेकिन रखीं ये बड़ी शर्तें
दिल्ली में मानसून की दस्तक, देश के कई हिस्सों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश का अलर्ट
सड़क पर स्टंटबाजी का खौफनाक अंजाम: बाइक फिसलते ही दूर तक घिसटते गए युवक, देखें वायरल वीडियो
क्या जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? वायरल वीडियो के पीछे का सच और फैलाया गया भ्रम
# लंदन में दिखा हिटमैन का देसी अंदाज: हाई कमीशन की दावत में लाइन में लगकर खाया दाल-चावल
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- पीएम मांगें माफी, गृह मंत्री दें इस्तीफा
अमेरिका का ईरान पर महाहमला: लगातार 10वीं रात दहला तेहरान, जॉर्डन में सैनिकों की मौत के बाद बदला हालात
क्या बिहार के गांवों में लगेगा नया टैक्स? विधान परिषद में मचे हंगामे के बाद सीएम ने दी सफाई
लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा की बदतमीजी, श्रेया कालरा को दिखाई मिडल फिंगर; भड़के दर्शक