ओटीटी के चर्चित शो लॉकअप 2 में इस वक्त हंगामा मचा हुआ है। शो के कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा अपनी एक हरकत के चलते न केवल दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में खाने को लेकर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच बहस होती दिख रही है। बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा बार-बार बीच में दखल दे रहे थे। जब श्रेया ने उन्हें टोकते हुए शिवांगी से अकेले में बात करने को कहा, तो विवाद और बढ़ गया।
बहस के दौरान श्रेया ने जैसे ही कहा कि नहीं देना है खाना तो मत दो , हर्षद चोपड़ा ने आपा खो दिया और गुस्से में श्रेया को मिडल फिंगर दिखा दी। साथ ही उन्होंने बदतमीजी से कहा, ठीक है, जाओ।
दर्शकों में भारी आक्रोश
हर्षद का यह व्यवहार दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर #HarshadChopda ट्रेंड कर रहा है और लोग उन्हें बदतमीज और मानसिक रूप से बीमार तक कह रहे हैं।
एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, एक लड़की को इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मिडल फिंगर दिखाना शर्मनाक है। वहीं, एक अन्य दर्शक ने मेकर्स से मांग की है कि उन्हें तुरंत शो से बाहर निकाला जाए।
टीवी के चेहरों का सच
हर्षद के इस बर्ताव पर श्रेया कालरा ने भी करारा पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अच्छे दिखने वाले टीवी चेहरों का असलियत यहां निकल कर सामने आ रही है।
बता दें कि शो में हर्षद और शिवांगी की जोड़ी पहले ही काफी चर्चा में है, लेकिन इस हरकत के बाद उनकी छवि को तगड़ा झटका लगा है। अब देखना होगा कि शो के मेकर्स इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
This is Harshad Chopda, who showed #ShreyaKalra the middle finger today. Absolutely disgusting and completely unacceptable 👎#LockUpp2 pic.twitter.com/K8WQdQcVj6
— Telly Fusion (@TellyFusion) July 20, 2026
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा बांग्लादेश का नाम, पैट कमिंस के साथ मजबूत टीम का ऐलान
हरारे में फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इतिहास दोहराने को तैयार नया स्टार
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: बाढ़ से 17 की मौत, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में
जंतर-मंतर लाठीचार्ज: चंद्रशेखर आजाद का संसद में महा-धरना , बोले- न्याय तक नहीं उठूंगा
आरएमएल अस्पताल बना सियासी अखाड़ा: राहुल गांधी ने की मोदी-शाह के इस्तीफे की मांग
बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा ज्वेलरी शोरूम, फायरिंग से मचा हड़कंप
NDA मंगल मिलन : NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
इस सरकार ने मेरी बेटी को खा लिया : नीट में असफलता के बाद छात्रा की आत्महत्या से दहला यूपी
MP में UCC का बिगुल: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से मिलेगी मुक्ति, CM मोहन यादव का बड़ा दांव
पीएम आवास के बाहर सांकेतिक हथकड़ी के साथ कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल-प्रियंका ने मांगा इस्तीफा