नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है, जो इस सीरीज की कमान संभालेंगे।
कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड की ट्रियो फिर साथ पैट कमिंस पिछले साल दिसंबर से टेस्ट क्रिकेट से दूर थे। अब उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण फिर से घातक नजर आ रहा है। टीम में कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड की मशहूर तिकड़ी को शामिल किया गया है। इसके अलावा स्कॉट बोलैंड को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।
नाथान लॉयन की हुई वापसी इस टीम का सबसे बड़ा आकर्षण अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की वापसी है। मांसपेशियों की चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर रहे लॉयन अब पूरी तरह फिट हैं और बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकते हैं।
ख्वाजा के विकल्प की तलाश जारी उस्मान ख्वाजा के बाद से ऑस्ट्रेलिया एक स्थिर ओपनर की तलाश में है। टीम इस बार भी नए प्रयोगों के साथ मैदान में उतरेगी। बल्लेबाजी क्रम में ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जैक वेदराल्ड जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी और जॉश इंग्लिस संभालेंगे।
ऑलराउंडर्स पर भरोसा टीम में दो विशेष ऑलराउंडर्स को जगह मिली है। कैमरन ग्रीन के अलावा बेयू वेबस्टर को टीम में शामिल किया गया है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। वहीं, चयनकर्ताओं ने मिचेल नासेर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है।
सीरीज का शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त के बीच डारविन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक मैके में आयोजित होगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लॉयन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और बेयू बेवस्टर।
Introducing your Australian Men’s squad to take on Bangladesh up north next month 🌴 pic.twitter.com/UmoJr69o1A
— Cricket Australia (@CricketAus) July 21, 2026
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी ने मांगा अमित शाह और पीएम मोदी का इस्तीफा
हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी का सच: वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
संसद में माइक बंद पर मचा घमासान, छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार प्रहार
कराची की साइकिल एंबुलेंस पर छिड़ा विवाद, वायरल वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
सरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को 8 दिन का अल्टीमेटम
शंभू बॉर्डर पर महा-आंदोलन: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों किसान
दिल्ली में आज किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील, प्रशासन अलर्ट
संसद मार्च: नीट धांधली पर आर-पार की जंग, मंगलवार को फिर सड़कों पर उतरेंगे प्रदर्शनकारी
सिक्किम सुरंग हादसा: 7 की मौत, जहरीली गैस के चक्रव्यूह में फंसी जिंदगियां
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द: बुमराह-जडेजा की वापसी तय, इस स्टार खिलाड़ी को लगेगा झटका!