पाकिस्तान से एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक साइकिल एंबुलेंस दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल पर मेडिकल किट लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा है, जिसे कराची की नई साइकिल एंबुलेंस सेवा बताया जा रहा है।
दुनिया बनाम पाकिस्तान: तकनीक की जंग इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तुलना दुनिया की हाईटेक सुविधाओं से करना शुरू कर दिया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यूजर्स लिख रहे हैं कि जहां दुनिया फ्लाइंग आईसीयू और ड्रोन मेडिकल सेवाओं की ओर बढ़ रही है, वहीं कराची में साइकिल एंबुलेंस की शुरुआत हुई है।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, पाकिस्तान के कराची में 77 साल के नवाचार के बाद आखिरकार साइकिल एंबुलेंस आ ही गई। कई लोग इसे पाकिस्तान की बदहाल व्यवस्था का उदाहरण बताकर मजे ले रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? तमाम आलोचनाओं के बीच इस पहल के पीछे का सच भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोई मजाक नहीं, बल्कि रेस्क्यू 1122 द्वारा मई 2025 में शुरू किया गया एक पायलट प्रोजेक्ट है।
इसका मुख्य उद्देश्य कराची की बेहद संकरी गलियों और भारी ट्रैफिक वाले उन इलाकों तक पहुंचना है, जहां बड़ी एंबुलेंस चाहकर भी नहीं जा सकतीं। ये साइकिलें उन जगहों पर तुरंत पहुंचकर मरीज को प्रारंभिक उपचार यानी फर्स्ट-एड देने में मदद करेंगी।
महिला स्वयंसेवकों की भागीदारी इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि इसमें प्रशिक्षित महिला स्वयंसेवकों को भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह पहल मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है। विवाद चाहे जो भी हो, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह साइकिल एंबुलेंस कराची की स्वास्थ्य सेवाओं में वाकई कोई बड़ा बदलाव ला पाती है।
Welcome to the future, #Pakistani version. The world is building flying ICUs. Karachi s mayor is launching a cycle ambulance.
— Thomas Wayne (@Thomxw09) July 20, 2026
1/2@zoomerjeet @fhzadran @Parizaad_reborn pic.twitter.com/5V9x3gsH9H
संसद मार्च में डर का माहौल; कंगना रनौत बोलीं- हमें लगा प्रदर्शनकारी हमला कर देंगे
किसान दिल्ली आए तो संसद छोड़ भाग जाएगी मोदी सरकार : संजय राउत का तीखा हमला
कमरे में आई, बिना इजाजत Kiss किया... : ट्रेनी IPS ऑफिसर का सुसाइड का प्रयास, महिला साथी ने लगाए गंभीर आरोप
लॉक अप 2 में बड़ा विवाद: हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा को दिखाई मिडिल फिंगर, फैंस ने की शो से बाहर करने की मांग
प्रधानमंत्री ने अंग्रेजों और जनरल डायर को भी पीछे छोड़ा , छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई पर भड़के केजरीवाल
जानू सांप बना दो सांप कहने वाले स्टंटबाजों की सड़क पर निकली हवा, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- सुधर जाओ!
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: बाढ़ से 17 की मौत, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा बांग्लादेश का नाम, पैट कमिंस के साथ मजबूत टीम का ऐलान
मैं छात्रों की आवाज दबाने के पक्ष में नहीं : सड़कों पर उतरे युवाओं पर बोले चिराग पासवान
पिकएक्स माउंटेन के नीचे फिर सुलग रहा ईरान का परमाणु कार्यक्रम? मोसाद का बड़ा दावा