बाइक स्टंट का क्रेज आज के युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन कई बार यह हीरो बनने का शौक सबके सामने जीरो साबित होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बाइक पर उत्पात मचा रहे दो युवकों की लापरवाही उन पर ही भारी पड़ गई।
नागिन डांस की तरह लहरा रहे थे बाइक वायरल वीडियो में दो लड़के बाइक पर सवार होकर उसे सड़क पर नागिन की तरह लहराते हुए (जिग-जैग स्टाइल में) नजर आ रहे हैं। उनकी हरकतें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो सड़क पर स्टंट का कोई बड़ा कारनामा करने निकले हैं। लेकिन उनकी यह हवाबाजी कुछ ही सेकंड की थी।
संतुलन बिगड़ा और सड़क पर गिरे मुंह के बल तेज रफ्तार में बाइक को लहराते हुए जैसे ही उन्होंने टर्न लेने की कोशिश की, बाइक का पहिया स्लिप हो गया। संतुलन खोते ही दोनों स्टंटबाज सड़क पर मुंह के बल जा गिरे। जो युवक कुछ पल पहले स्टाइल मार रहे थे, वे अचानक दर्द से कराहते हुए नजर आए। उनकी हालत देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए।
पुलिस ने शेयर कर दी सख्त चेतावनी इस वीडियो को अधिकारियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो के साथ चेतावनी दी गई है कि इस तरह के जानलेवा स्टंट न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं। पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।
यूजर्स ने लिए मजे, बोले- कर्मा का फल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसे हवाबाजों का यही हश्र होना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, जो अपनी जान का सगा नहीं, वो भला किसका सगा होगा। फिलहाल, यह वीडियो सड़क पर लापरवाही बरतने वालों के लिए एक कड़ा सबक बना हुआ है।
दोस्ती तोड़ेंगे नहीं... पर हड्डियाँ तुड़वाने का पूरा इंतज़ाम कर लिया!
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 21, 2026
ऐसे जानलेवा स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
Video Courtesy- Social Media#UttarakhandPolice#FollowTrafficRules pic.twitter.com/44eJa9tWUz
‘जिनसे वोट लिया उन्हें ही पीट रही सरकार’: प्रदर्शनकारी छात्रों पर प्रियंका गांधी का कड़ा प्रहार
Jantar Mantar से लेकर Nadda के दफ्तर तक: NEET पेपर लीक और CJP की मुलाकात पर क्या बोले JP Nadda?
कोटा के हॉस्टल में घुसा खूंखार मगरमच्छ, रोटियां सेंक रहे कुक की जान पर बनी
नीट पेपर लीक पर संसद में संग्राम: खरगे का सरकार पर हमला, देश को अराजकता की ओर धकेल रही सरकार
शंभू बॉर्डर पर फिर गरमाया माहौल: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, भारी पुलिस बल तैनात
मेरे बच्चों पर दागे गए आंसू गैस के गोले , केजरीवाल का सरकार पर बड़ा हमला; कौन हैं हर्षिता और पुलकित?
RML अस्पताल में जेपी नड्डा: घायलों का जाना हाल, डॉक्टरों के साथ की मैराथन बैठक
मॉनसून की लंबी पारी: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
सिक्किम टनल हादसा: 21 साल, 8,449 करोड़ का बजट, फिर भी मौतें क्यों?
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक