पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म रामायण का क्रेज हर दिन बढ़ता जा रहा है। करीब 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट से बन रही नितेश तिवारी की यह फिल्म चर्चा का केंद्र बनी हुई है। अब फिल्म के ट्रेलर का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स फिल्म मेकर्स ने रिलीज से पहले चुनिंदा फिल्म समीक्षकों के लिए ट्रेलर की स्क्रीनिंग रखी थी। समीक्षक तरण आदर्श ने ट्रेलर देखने के बाद इसे शानदार करार दिया है। उन्होंने अपने रिव्यू में कहा कि 4 मिनट का यह ट्रेलर, जिसका नाम प्रथम संकल्प रखा गया है, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।
क्यों खास है प्रथम संकल्प ? समीक्षकों के अनुसार, ट्रेलर का स्केल, विजुअल्स, वीएफएक्स (VFX) और बैकग्राउंड स्कोर वर्ल्ड क्लास है। यह फिल्म एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। 3D में देखे गए इस ट्रेलर ने अपनी भव्यता से सबको हैरान कर दिया है।
रणबीर और यश का दमदार अभिनय कास्टिंग को लेकर भी फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर की शालीनता और दिव्यता को काफी सराहा जा रहा है। वहीं, रावण के रूप में यश का लुक और उनका ओजस्वी व्यक्तित्व फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बताया जा रहा है।
कब रिलीज होगा ट्रेलर और फिल्म? फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म की रिलीज की बात करें तो रामायण पार्ट-1 इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, कहानी का दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
#JaiShriRam... Watched the trailer of #Ramayana in 3D, and there s just one word to describe it: SPECTACULAR.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 20, 2026
This 4-minute trailer – called #PrathamSankalp – leaves you absolutely mesmerised... The presentation, scale, visuals, VFX, and the background score are simply… pic.twitter.com/2tLQPp8PUq
बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा ज्वेलरी शोरूम, फायरिंग से मचा हड़कंप
बिहार: एक बाइक पर सवार हुए 4 पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो देख जनता ने पूछा- क्या इनका भी कटेगा चालान?
इस सरकार ने मेरी बेटी को खा लिया : नीट में असफलता के बाद छात्रा की आत्महत्या से दहला यूपी
दिल्ली में हिंसक हुआ सीजेपी का प्रदर्शन: स्पेशल सीपी समेत 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 उपद्रवी हिरासत में
जीत नहीं, खुद के रनों के लिए खेल रहे थे रोहित-विराट? अश्विन के बयान से मची खलबली
अपराध मुक्त, विकास युक्त: बाराबंकी को 542 करोड़ की सौगात देते हुए बोले CM योगी
गुजरात का महा-सफाई अभियान: भरूच में ₹2153 करोड़ के ड्रग्स राख, 278 पुलिसकर्मी सम्मानित
सावधान: देश के 16 राज्यों में मानसून का रेड अलर्ट , कल 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
पैट कमिंस की वापसी, साथ में जादुई स्पिनर की एंट्री: बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की घातक टीम घोषित
MP UCC: संपत्ति और उत्तराधिकार में बड़ा बदलाव, बेटा-बेटी को मिलेगा समान हक