लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीम इंडिया की इस करीबी हार से ज्यादा चर्चा मैच के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुई एक ‘सीक्रेट बातचीत’ की हो रही है।
क्या हुआ था उस पल? मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान रोहित और कोहली आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच विराट ने पीछे की तरफ देखा, जहां मुख्य कोच गौतम गंभीर खड़े थे। गंभीर उस समय सपोर्ट स्टाफ के साथ चर्चा कर रहे थे और काफी गंभीर और परेशान दिखाई दे रहे थे।
विराट ने पीछे देखते ही रोहित की तरफ इशारा किया और मुस्कुराते हुए कुछ कहा। फैंस का दावा है कि विराट ने रोहित से गंभीर की ओर इशारा करते हुए तंज कसा कि वह काफी परेशान या दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोहली और गंभीर के बीच दूरियां? पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट गलियारों में कोहली और गंभीर के बीच अनबन की खबरें चर्चा में रही हैं। नेट्स सेशन के दौरान दोनों की बातचीत न होना और एक-दूसरे को नजरअंदाज करने के किस्से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।
गंभीर के कोच बनने के बाद से सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गंभीर दोनों दिग्गजों को भविष्य की योजनाओं में प्रमुखता से नहीं देख रहे हैं, जिसके चलते रोहित और कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी।
फॉर्म से दिया आलोचकों को जवाब हालांकि, मैदान पर इन दोनों दिग्गजों ने अपने खेल से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शानदार 138 रनों की पारी खेली और वे लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं, कोहली ने भी 77 रनों का योगदान दिया।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है। क्या यह सिर्फ एक सामान्य बातचीत थी या ड्रेसिंग रूम के अंदर का तनाव अब मैदान पर भी दिखने लगा है? इसका जवाब तो सिर्फ ये खिलाड़ी ही जानते हैं, लेकिन इस वीडियो ने भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।
Yesterday, after the series loss, Gautam Gambhir looked visibly upset while talking to the support staff. Virat Kohli quietly glanced at him from behind, then nudged Rohit Sharma and joked, Look at him, he looks like he s crying. Virat even gave Rohit a playful look as if to… pic.twitter.com/F9nTvIx64M
— ElysiumCricket (@CricketElysium) July 20, 2026
दिल्ली से टोरंटो तक गूंजा CJP आंदोलन: नीट पेपर लीक और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका-ईरान में बढ़ा टकराव, क्रूड ऑयल के दाम बढ़े
बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा ज्वेलरी शोरूम, फायरिंग से मचा हड़कंप
संसद उखाड़ देंगे, नेपाल जैसा हाल करेंगे! : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के नाम पर खुली गुंडागर्दी
CJP संसद मार्च बना रणक्षेत्र: 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, FIR का ऐलान!
सड़कों पर उतरने से समाधान नहीं निकलता , CJP विरोध-प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश में UCC का आगाज: क्या सभी के लिए समान कानून में आदिवासियों को छूट देना उचित है?
जंतर-मंतर लाठीचार्ज: चंद्रशेखर आजाद का संसद में महा-धरना , बोले- न्याय तक नहीं उठूंगा
गुजरात का महा-सफाई अभियान: भरूच में ₹2153 करोड़ के ड्रग्स राख, 278 पुलिसकर्मी सम्मानित
सरकार से बातचीत के बाद अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल