फिरोजाबाद: पुलिस ने नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद आगरा के सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है।
बीते 11 जुलाई की रात रहल गांव में भंवर सिंह के घर में चोरी हुई थी। चोरों ने चार इंच मोटी दीवार तोड़कर घर में सेंध लगाई थी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस का सहारा लिया।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गिरोह रपड़ी गांव के जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तेज सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके चार साथियों—नैमीचंद, सुरेशचंद, सियाराम और राधेश्याम को मौके पर ही दबोच लिया। ये सभी आरोपी आगरा जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए चांदी के आभूषण (करधनी, पायल, कड़े) के साथ-साथ दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार (सब्बल, बड़ी रिंच) भी बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों ने आसपास के अन्य जिलों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। घायल बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
*थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा नकबजनी की घटना कारित करने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गयी बाइट @Uppolice @adgzoneagra @dgpup pic.twitter.com/6KO5DeSCqi
— Firozabad Police (@firozabadpolice) July 19, 2026
हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड: अवेंजर्स: डूम्सडे के VFX पर उठे सवाल, रामायण के विजुअल्स से हो रही तुलना
मम्मी-पापा की शादी देख झूम उठे बच्चे: सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हीं मासूमों की मस्ती
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM: पेपर लीक पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी
वायरल वीडियो: जब बूढ़ी मां को थी सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत, बेटे का यह प्यार देख नम हो गईं दुनिया की आंखें
धू-धू कर जल रही थी कार, अंदर फंसा था ड्राइवर; जांबाज पुलिस वाले ने लपटों में कूदकर बचाई जान
भारत पहले से ही एक सुपरपावर : पनामा ने खोला लैटिन अमेरिका का रास्ता
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: बाढ़ से 17 की मौत, अमरनाथ यात्रा रोकी गई; स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में
दूध के चक्कर में फंसा बिल्ले का सिर: लोटे में कैद होकर घर में मचाया गदर, देखें मजेदार वीडियो
संसद मार्च: नीट धांधली पर आर-पार की जंग, मंगलवार को फिर सड़कों पर उतरेंगे प्रदर्शनकारी
यूक्रेन के ओडेसा में रूसी मिसाइल अटैक: कमर्शियल जहाज बना श्मशान , 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत