न्यूयॉर्क: फुटबॉल के जादूगर लियोनल मेसी का एक और वर्ल्ड कप जीतने का सपना आखिरकार अधूरा रह गया। न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों 1-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
मैदान पर छलके आंसू यह संभवतः मेसी के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था। हार की पुष्टि होते ही मेसी खुद को संभाल नहीं पाए। रनर-अप मेडल लेने के दौरान दिग्गज खिलाड़ी की आंखें नम हो गईं और वे मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। यह भावुक पल देख स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक की आंखें भी भर आईं। फैंस ने मेसी के सम्मान में जमकर नारे लगाए, जिसे देख मेसी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।
एक्स्ट्रा टाइम में पलटा पासा मैच के निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। कांटे की टक्कर के बाद मैच को 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में ले जाया गया। खेल के 106वें मिनट में स्पेन के फेरन टोरेस ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।
मार्टिनेज की कोशिशें रहीं नाकाम अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 11 गोल सेव किए और टीम की उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा। हालांकि, वे टोरेस के उस एक गोल को नहीं रोक सके। इस प्रदर्शन के साथ मार्टिनेज पुरुष विश्व कप फाइनल में सबसे अधिक गोल सेव करने वाले गोलकीपर बन गए हैं।
स्पेन ने रचा स्वर्णिम इतिहास इस जीत के साथ ही स्पेन ने फुटबॉल जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। स्पेन अब पुरुष और महिला फीफा वर्ल्ड कप का खिताब एक साथ अपने नाम करने वाली पहली टीम बन गई है। स्पेन की महिला टीम ने 2023 में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी, और अब पुरुष टीम ने 2026 का खिताब जीतकर देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है।
Messi cried after receiving his runners up medal..#ESPARG pic.twitter.com/AoqnXtrQnd
— Ms.Bhumi (@ibmindia20) July 20, 2026
विराट और रोहित को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन ने बताई चौंकाने वाली वजह
संसद से सड़क तक विपक्ष का हल्ला बोल, डिंपल यादव के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
अस्पताल से सोनम वांगचुक का हुंकार: पुलिस की क्रूरता के बाद अब अनशन जारी रहेगा
इंग्लैंड के बाद अब जिम्बाब्वे की बारी: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी टीम इंडिया ?
जंतर-मंतर पर हंगामा: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फफक पड़ी प्रदर्शनकारी छात्रा, कहा- मैम, क्या आपके बच्चे होते तो ऐसा करतीं?
आपत्ति है तो चुनाव लड़ें, सड़क पर अराजकता न फैलाएं : कंगना रनौत का विपक्ष पर तीखा प्रहार
रामायण का भव्य ट्रेलर: रणबीर की दिव्यता और यश के रावण अवतार ने मचाया तहलका
चलो संसद: पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां, दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
क्या यह कोई युद्ध का इलाका है? प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस चलने के बाद गरमाई राजनीति
जेडी वेंस चौथी बार बने पिता: 150 साल पुराना इतिहास दोहराकर रचा अनोखा कीर्तिमान