वाशिंगटन में गूंजी किलकारी: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता, रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
News Image

वाशिंगटन डी.सी. एक ओर जहां वैश्विक तनाव और ईरान के साथ युद्ध जैसी स्थितियों के बीच अमेरिका दबाव में है, वहीं व्हाइट हाउस से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है।

एक्स पर दी खुशखबरी जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उनके बेटे का जन्म हुआ। वेंस ने अपनी पोस्ट में कहा, हमें यह घोषणा करते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हुआ है। उषा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

क्या है बच्चे का नाम? दंपति ने अपने चौथे बच्चे का नाम एलेक नील वेंस रखा है। वेंस परिवार में पहले से तीन बच्चे हैं—9 साल का इवान, 6 साल का विवेक और 4 साल की बेटी मिराबेल। जेडी वेंस ने इस खुशी के मौके पर वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर और व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के डॉक्टरों और कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

क्यों खास है यह घटना? उपराष्ट्रपति के घर हुई यह खुशी एक बड़ा राजनीतिक इतिहास भी रच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आधुनिक अमेरिकी इतिहास में पहली बार है कि किसी उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनके घर में बच्चे का जन्म हुआ है।

इससे पहले आखिरी बार ऐसा वाकया 156 साल पहले 1870 में हुआ था। उस समय तत्कालीन उपराष्ट्रपति शूइलर कोल्फैक्स जूनियर और उनकी पत्नी एलेन के बेटे, शूइलर कोल्फैक्स तृतीय का जन्म हुआ था।

तनाव के बीच राहत की खबर यह खुशी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव और क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इन सबके बीच उपराष्ट्रपति के घर आई यह नन्हीं खुशियां अमेरिकी राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शूटिंग के दौरान बड़ा कांड: स्टंट करते वक्त फंसी पैंट, सबके सामने हुई फजीहत!

Story 1

MP UCC: संपत्ति और उत्तराधिकार में बड़ा बदलाव, बेटा-बेटी को मिलेगा समान हक

Story 1

जंतर-मंतर पर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : टेंट उखाड़े, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; सरकार ने शुरू की बातचीत

Story 1

सुबह उठते ही 1.44 लाख करोड़ का बिल! अमेज़न का वह बग जिसने दुनिया भर के यूजर्स की उड़ा दी नींद

Story 1

क्या भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर गिरेगी गाज? RJD में मचा घमासान!

Story 1

देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच कविता कौशिक ने दिल्ली पुलिस को दी नसीहत

Story 1

जंतर-मंतर पर बवाल: कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों को सुनाई खरी-खरी, कहा- हुड़दंग स्वीकार्य नहीं

Story 1

खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला: छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदे में चोरी, सत्ता में रहने का हक नहीं

Story 1

हरारे में वैभव सूर्यवंशी की हीरो वाली एंट्री: जिम्बाब्वे में मचाने आ गए हैं टीम इंडिया के नए सितारे

Story 1

फर्श पर खिलौने के साथ बच्ची का खौफनाक खेल देख दंग रह गए पिता, पूछा- ये कहां से सीखा?