फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना का सपना टूट गया है। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का दर्द साफ झलका।
एक्स्ट्रा टाइम में हुआ खेल का फैसला मैच के निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल करने के लिए जूझती रहीं, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में गया, जहां 106वें मिनट में स्पेन के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस ने वह निर्णायक गोल दागा जिसने मैच का रुख पलट दिया। इस गोल के साथ ही स्पेन ने 2010 के बाद अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब सुनिश्चित किया।
मेसी की आंखों में आंसू अंतिम सीटी बजते ही स्पेन के खेमे में जश्न शुरू हो गया, जबकि मैदान पर लियोनेल मेसी मायूसी में बैठे नजर आए। गले में सिल्वर मेडल पहने मेसी जब स्टैंड्स में मौजूद अपने प्रशंसकों की ओर देख रहे थे, तब उनकी नम आंखें हार का दर्द बयां कर रही थीं। 39 वर्षीय मेसी के लिए यह संभवतः उनका आखिरी वर्ल्ड कप था, जिसे वह यादगार नहीं बना सके।
कोच स्कैलोनी का भावुक संदेश हार के बावजूद अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कैलोनी ने अपनी टीम पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, अभी मुझे दुख हो रहा है, लेकिन मैं इन लड़कों का हमेशा आभारी रहूंगा। हम जीत में महान थे और हमें हार में भी अपनी गरिमा बनाए रखनी होगी। हमने अपना सब कुछ झोंक दिया।
वर्ल्ड कप इतिहास का एक और पन्ना इस जीत के साथ स्पेन ने विश्व फुटबॉल के इतिहास में एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। दूसरी ओर, अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने हार के बावजूद अपने कप्तान का हौसला बढ़ाया। मेसी ने अंत में स्टैंड्स की ओर हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया, लेकिन उनके चेहरे पर एक युग के अंत की उदासी साफ देखी जा सकती थी।
*MESSI CAN T HOLD THE TEARS.
— GoalAlert HQ ⚽️ 🥅 (@GoalAlertHQ) July 19, 2026
HE CAN T STOP CRYING. 😢 pic.twitter.com/KGzzQaPQBL
रोहित शर्मा की पिक्चर अभी बाकी है : क्या गंभीर और अगरकर लिखेंगे 2027 वर्ल्ड कप का सही क्लाइमैक्स?
संसद मार्च: विजय चौक पर भारी बवाल, आंसू गैस के गोलों से गूंजी राजधानी; सुरक्षा घेरे में संसद
समृद्धि महामार्ग पर काल बना हादसा: बेटी का एडमिशन कराकर लौट रहे परिवार की कार बनी आग का गोला, 6 की मौत
152 पेपर लीक, 0 सजा: परीक्षाओं की साख पर मंडराता सबसे बड़ा खतरा
सर्विस चार्ज के नाम पर रेस्टोरेंट की मनमानी? जानें क्या कहता है कानून और कहां करें शिकायत
दिल्ली में हिंसक हुआ CJP प्रदर्शन: 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल, संसद भवन की सुरक्षा में इजाफा
सिक्किम में मौत की सुरंग: मलबे में दबे 27 मजदूर, जहरीली गैस ने रोकी सांसें
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म: जेपी नड्डा से मिली कॉकरोच जनता पार्टी, शाह-प्रधान की बैठक से बढ़ी हलचल
सोनम वांगचुक की अपील पर अभिजीत डिपके ने तोड़ा अनशन, सरकार के साथ बातचीत की सुगबुगाहट
सोनम वांगचुक का यू-टर्न? अनशन खत्म करने की नई शर्तों ने आंदोलन पर खड़े किए सवाल