फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल में स्पेन ने इतिहास रच दिया है। न्यूजर्सी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, अर्जेंटीना का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।
एक्स्ट्रा टाइम में हुआ फैसला निर्धारित समय तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। मैच का परिणाम एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में आया, जब फेरन टोरेस ने शानदार गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना की टीम पूरे मैच में जूझती नजर आई और बराबरी का गोल करने में नाकाम रही।
जीत के साथ स्पेन का दबदबा वर्ल्ड कप की फाइनल रैंकिंग पर नजर डालें तो स्पेन चैंपियन रहा, जबकि अर्जेंटीना उपविजेता। तीसरा स्थान इंग्लैंड और चौथा स्थान फ्रांस की झोली में गया। अवार्ड्स के मामले में भी स्पेन का जलवा कायम रहा।
रोड्री ने मेसी को छोड़ा पीछे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलने वाली गोल्डन बॉल इस बार स्पेन के रोड्री के नाम रही। उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।
उनाई साइमन और पाउ कुबारसी का कमाल स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के तौर पर गोल्डन ग्लव दिया गया। वहीं, 19 वर्षीय डिफेंडर पाउ कुबारसी को बेस्ट यंग प्लेयर चुना गया। कुबारसी ने पूरे टूर्नामेंट में अभेद्य डिफेंस का प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
एम्बाप्पे का गोल्डन बूट रिकॉर्ड फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 8 मैचों में 10 गोल कर गोल्डन बूट अपने नाम किया। इसके साथ ही वे लगातार दो वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर बनने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए।
नीदरलैंड्स को फेयर प्ले अवॉर्ड टूर्नामेंट में बेहतरीन अनुशासन और खेल भावना दिखाने के लिए नीदरलैंड्स की टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड से नवाजा गया। स्पेन की यह जीत उनके शानदार टीम वर्क और अनुशासन का परिणाम रही।
*The future is now 🌟
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
Pau Cubarsí wins the FIFA Young Player Award presented by @aramco#FIFAWorldCup #YoungPlayerAward pic.twitter.com/d7PYnm3TVJ
16 दिन का अनशन, अस्पताल से अमित भटनागर की दो टूक: जबरदस्ती की तो पानी भी त्याग दूंगा
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM: पेपर लीक पर छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी
पैरों में चप्पल, ट्रेन का सफर और लॉर्ड्स का शतक: आखिर कहां गायब हो गए रोहित शर्मा?
मॉनसून का तांडव: दिल्ली से हिमाचल तक रेड अलर्ट, 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
सोनम वांगचुक का ऐलान: जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, जारी रहेगा मेरा अनशन
दिल्ली में हिंसक हुआ CJP प्रदर्शन: 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल, संसद भवन की सुरक्षा में इजाफा
मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म पर फैला सस्पेंस खत्म, 2026 में ही होगी रिलीज
बाइक चलाते वक्त पीछे देखना पड़ा भारी, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा बाइकर; देखें खौफनाक वीडियो
MP UCC: संपत्ति और उत्तराधिकार में बड़ा बदलाव, बेटा-बेटी को मिलेगा समान हक
अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: अनशन जारी रखने की रखी शर्त