संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले टीएमसी (TMC) से बगावत कर नई पार्टी NCPI बनाने वाले सांसदों ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। रविवार को हुई अपनी पहली संसदीय दल की बैठक में इन बागी सांसदों ने तय किया कि वे एनडीए (NDA) सरकार का पूरी तरह समर्थन करेंगे।
लोकसभा में अलग ब्लॉक और सीट आवंटित NCPI की संसदीय कमेटी के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने दावा किया है कि लोकसभा में उनके गुट के सांसदों को अब अलग सीट आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी को सदन में अलग ब्लॉक और डिवीजन नंबर मिल गए हैं। हर सांसद को उनके नए सीट नंबर की जानकारी दे दी गई है।
विपक्ष का विरोध और सरकारी मान्यता सरकार ने हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में इन बागी सांसदों को आमंत्रित किया था। इस पर नाराज विपक्ष ने बैठक से वॉकआउट कर दिया था। सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि अब वे विपक्ष के इन तनावों से पूरी तरह मुक्त हैं और सदन में एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।
स्पीकर के फैसले का इंतजार सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के 20 बागी विधायकों के NCPI में विलय को लेकर लोकसभा स्पीकर का निर्णय कभी भी आ सकता है। स्पीकर ने विलय से संबंधित जरूरी दस्तावेज और चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात मांगे थे, जिन्हें काकोली घोष ने स्पीकर कार्यालय में जमा कर दिया है। माना जा रहा है कि सोमवार सुबह कार्यवाही शुरू होने से पहले इस पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।
पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक घंटे लंबी वन-टू-वन चर्चा की है। उन्होंने पीएम से आग्रह किया कि नए सांसदों को एनडीए का हिस्सा होने का विश्वास दिलाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।
बंगाल के मुद्दों पर सरकार का रुख बागी गुट ने स्पष्ट किया है कि वे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के पक्ष में हैं। पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि यदि किसी सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र में समस्या आती है, तो वे इसे सीधे मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे, न कि दिल्ली में विवाद पैदा करेंगे।
एनडीए में शामिल होने के बाद NCPI अब गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिससे केंद्र सरकार की स्थिति और मजबूत हुई है।
#WATCH | New Delhi: On NCPI s Parliamentary Party meeting, Rebel TMC MP Sudeep Bandyopadhyay says, Today, the first time NCPI parliamentary party was held. This meeting was the most important one for us. Our allotment of seats, division numbers, and separate block have all been… https://t.co/SEKsts8MCT pic.twitter.com/wwcZ5p2AJo
— ANI (@ANI) July 19, 2026
रिटायरमेंट की खबरों पर रोहित शर्मा का जोरदार जवाब, भड़के मोहम्मद कैफ ने कह दी बड़ी बात
दलीप ट्रॉफी 2026: ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की भी हुई धमाकेदार वापसी
1 मिनट 20 सेकंड में ढेर हुआ पाकिस्तानी पहलवान , संग्राम सिंह बने एशिया के पहले भारतीय MMA चैंपियन
भारत बनाम जिम्बाब्वे: क्या टी20 सीरीज में कायम रहेगा टीम इंडिया का दबदबा? जानिए हेड-टू-हेड आंकड़े
दिल्ली में चलो संसद मार्च: अनशन टूटने के बाद भी जारी है युवाओं का हल्ला बोल
संसद में गूंजा नीट छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा, खड़गे बोले- सरकार छात्रों को कुचलना चाहती है
नीट विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP का बड़ा ऐलान: मांगें पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
हरारे में वैभव सूर्यवंशी की हीरो वाली एंट्री: जिम्बाब्वे में मचाने आ गए हैं टीम इंडिया के नए सितारे
दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र: हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल