संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला छाया रहा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया।
सरकार पर दमन का आरोप राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए खड़गे ने कहा, यह देश के लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। सरकार इन बच्चों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें कुचलकर वहां से हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है।
डिंपल यादव के नेतृत्व में मार्च विपक्ष का विरोध केवल सदन तक सीमित नहीं रहा। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। डिंपल यादव ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज करना सरकार की अड़ियल मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने के बजाय उन्हें सुनने से ही इनकार कर रही है।
इस्तीफे की मांग और नैतिक जिम्मेदारी विरोध प्रदर्शन में शामिल सपा सांसद इकरा हसन ने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा, यह मामला देश के भविष्य का है। नैतिक आधार पर धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
छात्रों के साथ खड़ा विपक्ष संभल से सपा सांसद जिया-उर-रहमान ने भी घायलों और प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र देश की रीढ़ हैं और उन पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को संसद में मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल, विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रामक रुख बरकरार रखा है।
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha adjourned to meet again at 12 Noon today.
— ANI (@ANI) July 20, 2026
Leader of the Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, You have allowed me to present my views regarding this paper leak and the NEET examination scandal. This is a matter concerning students; I am… pic.twitter.com/2bRWp771zI
रोहित शर्मा की पिक्चर अभी बाकी है : क्या गंभीर और अगरकर लिखेंगे 2027 वर्ल्ड कप का सही क्लाइमैक्स?
टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वाइड कार्ड एंट्री, वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में बड़ा बदलाव
संसद मार्ग से कनॉट प्लेस तक कॉकरोच प्रदर्शनः आंसू गैस और लाठियों से गूंजी दिल्ली, बसों में हुई तोड़फोड़
जंतर-मंतर पर हंगामा: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फफक पड़ी प्रदर्शनकारी छात्रा, कहा- मैम, क्या आपके बच्चे होते तो ऐसा करतीं?
संसद मार्च का ड्रोन वीडियो बना मुसीबत: दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, मामला गंभीर
हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड: अवेंजर्स: डूम्सडे के VFX पर उठे सवाल, रामायण के विजुअल्स से हो रही तुलना
FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हरमनवीर सिंह: 2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का किंगपिन या मोहरा?
सिक्किम: समरदुंग टनल में भीषण भूस्खलन, जहरीली गैस के बीच 27 मजदूरों को बचाने की जंग जारी
लाल सागर में खूनी नाकेबंदी: हूतियों की धमकी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट
जन नायकन का टीजर रिलीज: सीएम विजय के दमदार एक्शन अवतार ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका