दिल्ली: लद्दाख के मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। फिलहाल वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी भूख हड़ताल का आज 22वां दिन है। वांगचुक ने ड्रिप, ओआरएस और किसी भी प्रकार की दवा लेने से साफ इनकार कर दिया है।
कैसी है वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट? सफदरजंग अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ अपडेट के अनुसार, वांगचुक के वाइटल पैरामीटर्स फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन उनके ब्लड पैरामीटर्स में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से जारी उपवास के कारण उनके शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
पत्नी का आरोप: यह इलाज नहीं, हिरासत है वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने सफदरजंग अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। गीतांजलि का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उन्हें केवल चुनिंदा जानकारी दे रहा है और उनके पति की असल मेडिकल स्थिति को छिपाया जा रहा है। उन्होंने इसे गैर-कानूनी हिरासत करार दिया है।
पुलिस पहरे में अस्पताल, नहीं मिल रही इजाजत गीतांजलि के मुताबिक, अस्पताल के फ्लोर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जिससे उनकी आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन पोटेशियम स्तर जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों को सार्वजनिक बुलेटिन से हटाकर जानकारी छिपा रहा है। वे रविवार को हाईकोर्ट में इस मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग करेंगी।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और संसद मार्च की तैयारी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद जंतर-मंतर पर समर्थकों का विरोध जारी है। प्रदर्शनकारी 20 मार्च को संसद भवन तक मार्च करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब तक इसकी अनुमति नहीं दी है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में प्रशासन सतर्क है।
Delhi: Activist Sonam Wangchuk s health update as on 8.30 AM | Sonam Wangchuk is being given the required medical intervention at VMMC & Safdarjung Hospital. His vital parameters are stable at present; however, his blood parameters remain marginally altered, and considering the… pic.twitter.com/cgXzoToPbJ
— ANI (@ANI) July 19, 2026
लॉकअप 2: शिवांगी जोशी का फूटा गुस्सा, श्रेया कालरा को दिया करारा जवाब— गूगल कर लेना
विषकन्या बनी पत्नी: प्रेमी के लिए पति को सांप से कटवाया, रोंगटे खड़े कर देगी मेरठ की ये खौफनाक साजिश
संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस का सख्त रुख: न अनुमति, न छूट, चप्पे-चप्पे पर पहरा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन बना चैंपियन, मेसी का गोल्डन बॉल का सपना टूटा, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार: केरल में सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार: कुवैत के सैन्य अड्डों पर आत्मघाती ड्रोन से हमला, मची भारी तबाही
ईरान वेनेजुएला नहीं है : अमेरिकी धमकियों के बीच विदेश मंत्री अब्बास अराघची की दो टूक चेतावनी
नागालैंड के मोन में कुदरत का कहर: लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड से 3 की मौत, मलबे में दबे होने की आशंका
बांकीपुर उपचुनाव: सस्पेंस में तेज प्रताप, क्या पासा पलटेगी जनशक्ति जनता दल?
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: पुंछ-राजौरी में बादल फटने से 11 मौतें, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा स्थगित