भारतीय क्रिकेट के नए सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न केवल अपने खेल, बल्कि छोटी उम्र में मिली अपार सफलता के लिए चर्चा में हैं। महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस युवा बल्लेबाज की प्रतिभा का लोहा अब क्रिकेट की दुनिया से बाहर भी माना जा रहा है।
फॉर्मूला-1 स्टार ने की वैभव की तारीफ फॉर्मूला-1 के 18 वर्षीय स्टार रेसर अरविड लिंडब्लाड ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की है। लिंडब्लाड का मानना है कि आजकल के युवा खिलाड़ी हर खेल में असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
लिंडब्लाड के अनुसार, यह सब खेलों में हो रहा है। खेल से जुड़ी टेक्नोलॉजी में सुधार हुआ है और युवा खिलाड़ियों को बहुत कम उम्र से ही बेहतर जानकारी और कोचिंग मिल रही है। वैभव भी इसी का परिणाम हैं, जो बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
13 की उम्र में नीलामी, 14 में आईपीएल शतक वैभव का सफर बेहद रोमांचक रहा है। मात्र 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल नीलामी में खरीदकर चौंका दिया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में कदम रखते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ा।
अपने दूसरे ही आईपीएल मैच में शतक जड़कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। आईपीएल 2026 में तो वे गेंदबाजों के लिए काल बन गए। उस सीजन में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ वे टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनकर उभरे।
क्या जिम्बाब्वे दौरे पर दिखेगा जलवा? इंग्लैंड दौरे पर मिले मौके के बाद अब निगाहें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज पर हैं। 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए वैभव भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
हालांकि, प्लेइंग-11 में जगह बनाना आसान नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया ओपनिंग में बाएं-दाएं हाथ का कॉम्बिनेशन आजमाने के लिए अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह पर दांव लगा सकती है। ऐसे में वैभव को मौका मिलता है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।
18-year-old F1 driver Arvid Lindblad praises Vaibhav Sooryavanshi:
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 18, 2026
I think this is happening in all sports. The technology is improving around it. We get better information from an earlier age & that is why there are really good youngsters who are doing really well. This… pic.twitter.com/ta39lG0dJ0
दिल्ली-NCR समेत देशभर में बादलों का धोखा , आखिर बरस क्यों नहीं रहे मानसून के बादल?
TMC के बागी लौटें तो 1 घंटे में छोड़ दूंगा पद: अभिषेक बनर्जी का बड़ा दांव
क्या रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म होने वाला है? जानिए सच और अटकलों का पूरा सच
अंतरिक्ष के नए युग की शुरुआत: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च
रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें खारिज, BCCI ने साफ की भविष्य की स्थिति
मानसून का नया मूड : दिल्ली से बिहार तक कब होगी मूसलाधार बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट
लद्दाख: 14,000 फीट की ऊंचाई पर धरती की गर्मी से रोशन होगा भविष्य, ONGC ने पूरा किया ऐतिहासिक प्रोजेक्ट
जंतर-मंतर पर बवाल: प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
अभिषेक बनर्जी के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोज़र, दक्षिण 24 परगना में भारी बवाल
क्रिकेट जगत ने खोया अपना सूरज : सर गैरी सोबर्स के निधन से शोक में डूबे सचिन और गावस्कर