आगरा: लाडले तोते माऊ की तलाश में मालिक ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
News Image

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पालतू तोते के प्रति मानवीय संवेदना और लगाव की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। आवास विकास स्थित कान्हा जी रेजीडेंसी के रहने वाले अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने अपने खोए हुए पालतू तोते माऊ को ढूंढने के लिए 50 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

तेज आवाज से डरकर उड़ा माऊ अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 13 जुलाई की है। शाम करीब साढ़े चार बजे जब कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी एक तेज धमाके जैसी आवाज से उनका तोता माऊ बुरी तरह डर गया। कंधे पर बैठा माऊ अचानक उड़ गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा। परिवार के लिए यह किसी सदस्य के बिछड़ने जैसा है।

बच्चे हुए बेहाल, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल सुनील कुमार के अनुसार, करीब एक साल पहले उन्हें यह तोता एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिला था। तब से ही उन्होंने इसे परिवार के सदस्य की तरह पाला। माऊ के लापता होने के बाद से अधिवक्ता के बेटा-बेटी बेहद उदास हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार सदमे में है और हर संभावित जगह पर उसे तलाश रहा है।

शहर भर में चर्चा का विषय बने होर्डिंग्स तोते की सकुशल वापसी के लिए सुनील ने पूरे क्षेत्र में बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगवा दिए हैं। इन पोस्टर्स पर स्पष्ट लिखा है कि जो भी माऊ को ढूंढकर लाएगा या उसके बारे में सही जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

लोगों में बढ़ी उत्सुकता आगरा की सड़कों और चौराहों पर लगे ये पोस्टर अब राहगीरों के लिए कौतूहल का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोग बेजुबान पक्षी के प्रति परिवार के इस अटूट प्रेम की प्रशंसा कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि माऊ जल्द ही अपने घर सुरक्षित लौट आएगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अभिषेक बनर्जी की खुली चुनौती: बागी नेता वापस आए तो इस्तीफा दे दूंगा , BJP ने कसा तंज

Story 1

अभिषेक बनर्जी का बड़ा ऐलान: बागी नेता वापस आएं, मैं एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा

Story 1

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती: पत्नी की चेतावनी, बिना इजाजत दवा न दें

Story 1

मानसून का नया मूड : दिल्ली से बिहार तक कब होगी मूसलाधार बारिश? जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Story 1

लॉकअप 2 में मचा घमासान: क्या शिवांगी जोशी के प्यार में अपना गेम बिगाड़ रहे हैं हर्षद चोपड़ा?

Story 1

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले या तो जेल में होंगे या जहन्नुम में : अमरोहा में गरजे सीएम योगी

Story 1

पति को बेल्ट से मारना है : समय रैना के शो में महिला कंटेस्टेंट के विवादित बयान से मचा बवाल

Story 1

गणित में 51 नंबर से ISRO और अब इतिहास रचने तक: जानें भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 की कहानी

Story 1

ताबूत में ट्रंप का पूरा परिवार! तेहरान के इन पोस्टरों से ईरान दे रहा है आर-पार की धमकी

Story 1

चलती ट्रेन में चोरी पड़ी भारी: यात्री ने खिड़की से लटकाया चोर, वीडियो देख कांप जाएंगे आप