महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से थमा मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यह बदलाव किसानों और आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
उमस और फसलों की चिंता से मिलेगी राहत जुलाई के पहले सप्ताह की जोरदार बारिश के बाद पिछले 4-5 दिनों से राज्य में सूखा सा बना हुआ था। मुंबई, ठाणे और नागपुर जैसे शहरों में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, मानसून के धीमे होने से खरीफ की बुवाई कर चुके किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित थे। अब अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनने से मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है।
मुंबई और कोंकण के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र में बदलेगा मिजाज पुणे, सातारा, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है। 17 जुलाई के बाद यहां वर्षा का जोर काफी बढ़ने का अनुमान है।
उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा पर भी नजर नंदुरबार, धूलिया, जलगांव और नासिक में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं, मराठवाड़ा के बीड, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली में भी बारिश की गतिविधि तेज होगी। छत्रपति संभाजीनगर और जालना में 16 जुलाई से मानसून फिर से जोर पकड़ेगा।
विदर्भ का हाल: 20 जुलाई के बाद सक्रिय होगा मानसून विदर्भ के जिलों में मौसम आज से बदलना शुरू हो चुका है। हालांकि अभी नागपुर और आसपास के जिलों के लिए विशेष अलर्ट नहीं है, लेकिन 16 जुलाई से यहां बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 20 जुलाई के बाद पूरे महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे बांधों में जलस्तर बढ़ेगा और सोयाबीन व कपास जैसी खरीफ फसलों को नई जीवनदान मिलेगी। किसानों के लिए यह बारिश बुवाई के संकट को दूर करने वाली साबित होगी।
*Thunderstorm accompanied with lightning, light to moderate rain and gusty winds reaching 40-50 kmph very likely to occur at isolated places in the districts of North Konakn, North madhya Maharashtra and Marathwada. pic.twitter.com/Ewl4azo8Dr
— Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) July 15, 2026
KGMU में नॉन-वेज पर पाबंदी : हॉस्टल में मीट-मछली पकाने पर रोक, सियासत में उबाल
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का इंतज़ार बढ़ा: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बदली SIR की तारीखें
मजाक-मजाक में 60 हजार की चोरी! लॉक अप 2 में योगेश रावत के कबूलनामे ने मचाया हड़कंप
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट का ऐलान, CM के अवतार में मचाएंगे धमाल
मानसून का मिजाज: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार के कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी
रोहित का नटराज शॉट देख दंग रह गए स्टुअर्ट ब्रॉड, दिनेश कार्तिक ने की भगवान शिव से तुलना
यूरोप में गूंजा बिहार के ठेकुआ का स्वाद, स्लोवाकिया के स्पीकर हुए कायल
नोएडा अग्निकांड: EV चार्जिंग बनी मौत का जाल, बांस की सीढ़ियों के सहारे बची 150 लोगों की जान
फ्रांस के खिलाफ पेड्रो पोरो का वो मैजिक मोमेंट , जिसने स्पेन को फिर से विश्व विजेता बनाने की राह पर डाल दिया
हॉर्मुज में अमेरिका का घेराबंदी प्रहार: 20 वॉरशिप और सैकड़ों विमानों से ब्लॉक हुआ ईरान का रास्ता