प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति अक्सर बड़े समझौतों से आगे बढ़कर मानवीय रिश्तों तक पहुंचती है। हाल ही में स्लोवाकिया दौरे के दौरान उन्होंने बिहार के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन ठेकुआ को भेंट के तौर पर देकर एक नया उदाहरण पेश किया है। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
रिचर्ड राशि ने खोला खास डिब्बा स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए एक आकर्षक लकड़ी के डिब्बे को खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। डिब्बे के अंदर बिहार का मशहूर ठेकुआ देख वे इसकी बनावट और डिजाइन की जमकर तारीफ करते दिखे। उन्होंने इसे सामान्य कूटनीतिक उपहारों से कहीं अधिक व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया।
छठ की आस्था का प्रतीक है ठेकुआ ठेकुआ बिहार और पूर्वी भारत की संस्कृति का अटूट हिस्सा है। यह मुख्य रूप से छठ पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। गेहूं का आटा, गुड़ और घी से तैयार होने वाला यह व्यंजन अपनी कुरकुरी बनावट और खास डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसे केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि बिहार की आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अनूठा तरीका रिचर्ड राशि ने कहा कि कूटनीति केवल आधिकारिक वार्ताओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि ऐसे छोटे सांस्कृतिक इशारे रिश्तों को गहरा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में उन्होंने भी पीएम मोदी को स्लोवाकिया की पारंपरिक मिठाई स्पा वेफर्स भेंट की, जिस पर हिंदी में कुछ शब्द लिखे थे। राशी के अनुसार, भोजन साझा करना दो देशों को भावनात्मक रूप से करीब लाता है।
वैश्विक मंच पर भारतीय स्वाद प्रधानमंत्री मोदी अक्सर विदेशी नेताओं को भारत के राज्यों से जुड़ी अनूठी वस्तुएं और व्यंजन उपहार में देते रहे हैं। चाहे वो खादी हो, हस्तशिल्प हो या फिर क्षेत्रीय व्यंजन, पीएम मोदी की यह रणनीति भारत की विविधता को वैश्विक पहचान दिलाने में सफल रही है। ठेकुआ को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बिहार समेत पूरे देश में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर लोग इसे सांस्कृतिक कूटनीति का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।
Diplomacy is also about the small gestures that bring people closer. During @narendramodi’s visit to Slovakia, I received traditional Thekua from Bihar and presented him with Slovak spa wafers inscribed in Hindi. Such moments strengthen the ties between our countries. 🇸🇰🤝🇮🇳 pic.twitter.com/dgBlOlNYMO
— Richard Raši (@Richard_Rasi) July 14, 2026
ममता बनाम बागी गुट: चुनाव आयोग को ममता बनर्जी की दो टूक, कहा- अब और मोहलत न दें
यमन में उतरे ईरानी विमान पर बवाल, सऊदी के हमलों से दहला मध्य-पूर्व, ट्रंप-MBS के सीक्रेट प्लान की चर्चा
2 करोड़ की सैलरी और कराची का ऑफर: एक भारतीय छात्र के वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास को किया तलब
सबके सामने कपड़े बदलने को कहा, तो भड़कीं जरीन खान, पैपराजी को दी सरेआम चेतावनी
दिल्ली-NCR में मॉनसून गायब : उमस और तपिश से कब मिलेगी राहत? जानें मौसम का ताजा हाल
बांकीपुर में फर्स्ट आने की जिद: नीरज सिन्हा बोले- दूसरों की ताकझांक में दिलचस्पी नहीं
आरवीएस मणि का सनसनीखेज दावा: शोएब अख्तर-आसिफ भारत में करते थे ड्रग्स की तस्करी, बॉब वूल्मर की हत्या का भी कनेक्शन
क्या पीएम मोदी ने टाला था परमाणु महाविनाश? पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा
दिल्ली-NCR में फिर लौटा लू जैसा अहसास, जानें मानसून पर क्यों लगा लंबा ब्रेक और कब होगी राहत?