नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत ने भारत को कड़े रुख के लिए मजबूर कर दिया है। भारत सरकार ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए ईरानी दूतावास को तलब किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के बुलावे पर ईरानी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी मंत्रालय पहुंचे। बैठक के दौरान भारतीय अधिकारियों ने समुद्र में काम करने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। खाड़ी क्षेत्र में हजारों भारतीय मर्चेंट जहाजों पर काम करते हैं, जो अक्सर ऐसे संघर्ष वाले इलाकों में जोखिम का सामना करते हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ रहे सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र पर पड़ना शुरू हो गया है। ईरान की आईआरजीसी (IRGC) ने ओमान की सीमा के पास यूएई के दो ऑयल टैंकरों— मोम्बासा और एलएनजी कैरियर अल बहिया — को निशाना बनाया। इन पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया, जिसके बाद जहाजों में भीषण आग लग गई।
इस कायराना हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। जबकि चालक दल के 8 सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घायलों में से चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
अमेरिका द्वारा लगातार तीसरी रात ईरान के सैन्य ठिकानों, ड्रोन और मिसाइल अड्डों को निशाना बनाने के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में जॉर्डन, बहरीन और कुवैत स्थित सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं।
हमले से बौखलाए यूएई ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा है कि उनके पास इस उकसावे वाली कार्रवाई का करारा जवाब देने का पूरा अधिकार है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। इस हमले के बाद अब कमर्शियल जहाजों की आवाजाही और सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
The Ministry of Defence announces that the national tankers Mombasa and Al Bahiyah were targeted by two Iranian cruise missiles while transiting the southern shipping lane of the Strait of Hormuz, within Omani territorial waters.
— وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) July 13, 2026
The attack resulted in the death of one Indian… pic.twitter.com/i1HrXY0fKP
70 देशों की यात्रा, एक्स-स्पेशल फोर्स का दावा; भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया रहस्यमयी अमेरिकी
उत्तर प्रदेश में विकास की नई रफ्तार: ₹60,000 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बदल रही राज्य की सूरत
सड़क किनारे की चाय पीने के शौकीन हैं? तो यह वीडियो आपकी नींद उड़ा देगा!
वियतनाम नाव हादसे के 15 पीड़ितों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, गमगीन माहौल में विमान ने की लैंडिंग
वेदर अलर्ट: दिल्ली-NCR समेत 22 राज्यों में झमाझम का दौर, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के उम्मीदवार बदलने पर मनोज झा का तंज, बोले- डर था कहीं तीसरा न आ जाए
सना एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हमला: ईरानी विमान को रोकने के लिए सऊदी गठबंधन ने बरसाए बम, हूतियों ने दी चेतावनी
जज की कुर्सी पर काला जादू : कर्नाटक कोर्ट में महिला ने बिखेरे सरसों के दाने, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
WI vs NZ: घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी, दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को रौंदकर सीरीज की बराबरी की
कच्छ एंब्रॉयडरी: 16 तरह की शैलियों और शीशों का वह जादू, जिसने दुनिया को अपना दीवाना बनाया