सोनौली सीमा पर दबोचा गया विदेशी संदिग्ध उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैलिफोर्निया निवासी जॉर्डन ब्राउन के रूप में हुई है। वह बिना किसी वैध वीजा और पासपोर्ट के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था।
जांच एजेंसियों को हैरान करते दावे पकड़े जाने के बाद जॉर्डन के बयानों ने सुरक्षा एजेंसियों को उलझन में डाल दिया है। खुद को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस का छात्र बताने वाले जॉर्डन का दावा है कि वह अब तक 70 देशों की यात्रा कर चुका है। उसने खुद को अमेरिकी नेवी और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व कर्मचारी भी बताया है।
गोआ से नेपाल तक का सफर जॉर्डन ने पूछताछ में बताया कि वह आठ हफ्ते पहले गोवा आया था, जहाँ उसने छह हफ्ते बिताए। इसके बाद उसने बस से गोरखपुर और फिर टैक्सी के जरिए सोनौली बॉर्डर तक का सफर तय किया। उसने दावा किया कि वह नाज नाम के एक नेपाली व्यक्ति से मिलने नेपाल जा रहा था, जिससे उसकी दोस्ती गोवा में हुई थी।
उत्तराखंड कनेक्शन और शादी का ड्रामा जॉर्डन ने एक और चौंकाने वाला दावा किया कि उसने उत्तराखंड की रहने वाली चेतना नाम की योग ट्रेनर से शादी की है। उसके मुताबिक, दोनों की मुलाकात इटली में हुई थी और अक्टूबर 2024 में उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, एजेंसियों के पास इन दावों की पुष्टि के लिए फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं है।
पासपोर्ट गायब, शक गहराया एसएसबी जवानों ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा, जिसे बाद में खदेड़कर पकड़ लिया गया। पासपोर्ट के बारे में पूछने पर उसने अजीब तर्क दिया कि उसका पासपोर्ट बेंगलुरु में किसी परिचित के पास है। जब उससे उस व्यक्ति की जानकारी मांगी गई, तो वह कोई जवाब नहीं दे सका।
कानूनी कार्रवाई और खुफिया जांच फिलहाल जॉर्डन को सोनौली पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी दूतावास को मामले की सूचना दे दी गई है। खुफिया एजेंसियां अब जॉर्डन की असली पहचान, उसके ट्रैवल हिस्ट्री और भारत में उसके वास्तविक उद्देश्यों का पता लगाने में जुटी हैं।
*#WATCH | Maharajganj, UP: An American citizen, identified as Jordan Brown from California, was arrested by the Sashastra Seema Bal (SSB) near the Sonauli India-Nepal border on July 11.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026
(Source: Police Media Cell) pic.twitter.com/RjV1Lwxl0o
धर्म-कर्म के रंग में रंगे सनी देओल: बंटवारा 1947 का नया पोस्टर बढ़ाएगा रोमांच
मानसून पर लगा ब्रेक : आखिर क्यों सुस्त पड़ा मानसून और कब होगी फिर से जोरदार बारिश?
नागालैंड में असम राइफल्स पर बड़ा हमला: IED विस्फोट में एक जवान शहीद, चार घायल
सना एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हमला: ईरानी विमान को रोकने के लिए सऊदी गठबंधन ने बरसाए बम, हूतियों ने दी चेतावनी
लॉर्ड्स पर टीम इंडिया का ऐतिहासिक परचम, इंग्लैंड को 270 रनों से रौंदा
रोहित-विराट टीम की रीढ़ : 2027 वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल ने खोला भविष्य का प्लान
भारत-नेपाल सीमा पर पूर्व अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार: बिना पासपोर्ट घुसपैठ और विरोधाभासी बयानों से एजेंसियां अलर्ट
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत: क्या दो दिग्गज कोच छोड़ेंगे साथ?
रेलवे का शाही सैलून कोच: 3 लाख के किराए और पूजा के वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
18 साल का सुनहरा सफर खत्म: स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स को कहा अलविदा