दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते देश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
किन राज्यों में है खतरा? मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम और असम समेत कुल 22 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में अगले 3-4 दिनों तक बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
दिल्ली-NCR: उमस और गर्मी से राहत नहीं राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश के आसार न होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
यूपी-बिहार में कब होगी जोरदार बारिश? उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 13 से 17 जुलाई तक बारिश होगी, जबकि 17 से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार में 14-15 जुलाई को व्यापक बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
पहाड़ों पर अलर्ट पहाड़ी राज्यों में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18-19 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर में भी 18-19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।
सामान्य से कम बारिश वाले क्षेत्र IMD ने एक विशेष अपडेट में बताया है कि अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी मैदानी इलाकों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14-15 जुलाई को हीटवेव (लू) चलने की संभावना है, जबकि ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में उमस भरा मौसम बना रहेगा।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2026
मुख्य बिंदु
(i) अगले 3–4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज, 13 जुलाई 2026 को मेघालय तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी… pic.twitter.com/MT2xN8IpSF
क्या पेट्रोल की टंकी में सच में लग जाती हैं चींटियां? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खोली एथेनॉल की पोल
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन दोषी करार, AAP और BJP में छिड़ा सियासी संग्राम
वियतनाम नाव हादसे के 15 पीड़ितों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, गमगीन माहौल में विमान ने की लैंडिंग
UN में भारत की नई दस्तक: सुरक्षा परिषद की सीट के लिए जयशंकर ने फूंका चुनावी बिगुल
ईरान का आंख के बदले आंख ऑपरेशन: खाड़ी में अमेरिकी एयरबेस तबाह, पैट्रियट सिस्टम ध्वस्त
ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भड़का UAE; तनाव के बीच खाड़ी में महायुद्ध का खतरा
6 पीढ़ियों के 83 लोग, एक ही रसोई: आंध्र प्रदेश का यह अनोखा परिवार आज भी जिंदा रखे हुए है संयुक्त परंपरा
अंकित शर्मा हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने पर फूट-फूटकर रोया ताहिर हुसैन, बोला- इंसाफ नहीं हुआ
आशुतोष के लिए प्राण झोंक देंगे : मंच पर फफक कर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, दतिया की राजनीति में भावुक माहौल
मध्य-पूर्व में महायुद्ध: अमेरिका की ईरान पर तीसरी रात भीषण बमबारी, हमले में एक भारतीय नाविक की मौत