तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। गुमिदिपूंडी स्थित SIPCOT इंडस्ट्रियल एस्टेट की एक प्राइवेट स्टील मेल्टिंग यूनिट में बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया। इस भीषण विस्फोट में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
धमाके की वजह और मृतक की पहचान प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में कॉपर मटीरियल पिघलाने वाली फर्नेस का तापमान अचानक काफी बढ़ गया, जिसके चलते जोरदार धमाका हुआ। मृतक की पहचान बिहार निवासी 26 वर्षीय रवि रंजन के रूप में हुई है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि रवि रंजन के शव के अंग तक अलग हो गए।
घायलों की स्थिति और अस्पताल हादसे में झुलसे 7 कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह का इलाज गुमिडिपुंडी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, राजा बाबू, रणवीर कुमार और प्रिंस कुमार को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। सभी घायल उत्तर भारतीय राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटनास्थल की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे वाली जगह से 500 मीटर दूर एक कटा हुआ हाथ मिला है।
मलबे में दबे होने की आशंका गुमिदिपूंडी डीएसपी शशिधरन की अगुवाई में फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मलबे की तलाशी ले रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि नालापुरम में गिरे मलबे के ढेर में अभी भी कुछ और कर्मचारी दबे हो सकते हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
Tiruvallur, Tamil Nadu: One worker was killed and four others were seriously injured after a massive boiler explosion at the Jain Resource Recycling private metal recycling plant in the SIPCOT Industrial Estate, Gummidipoondi pic.twitter.com/Eg9ckFRzZU
— IANS (@ians_india) July 14, 2026
ODI का रोमांच लौटाने का मास्टर प्लान: शुभमन गिल ने ICC को दिया बड़ा सुझाव, क्या अब बदलेगा क्रिकेट का भविष्य?
होर्मुज में ईरान का मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत; तनाव के बीच UAE ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
निफ्टी पर बड़ा दांव: 26,500 के लक्ष्य के साथ भारतीय बाजार में आएगी नई तेजी!
इंग्लैंड की पेचीदा पिचों पर कैसे टिकेंगे रोहित-विराट? वनडे सीरीज जीतनी है तो अपनानी होगी ये रणनीति
नासिक में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: पिकनिक मनाने गए परिवार का 15 किमी तक पीछा, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला
चलती ट्रेन में मां ने तोड़ दिया दम! 18 साल का बेटा समझता रहा बेहोश हैं, क्या रेलवे की लापरवाही बनी मौत की वजह?
शपागीजा लीग में गुरबाज का महातूफान: 36 गेंदों में शतक जड़कर रचे कीर्तिमान
लखनऊ से कानपुर का सफर अब सिर्फ 40 मिनट में, गडकरी-योगी ने किया एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
यमन में उतरे ईरानी विमान पर बवाल, सऊदी के हमलों से दहला मध्य-पूर्व, ट्रंप-MBS के सीक्रेट प्लान की चर्चा
चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक: 3 लाख के लग्जरी कोच में पूजा पर मचा बवाल, रेलवे ने दिया चौंकाने वाला जवाब