वनडे क्रिकेट की घटती लोकप्रियता को लेकर इन दिनों क्रिकेट जगत में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ जहां खेल के इस फॉर्मेट को 40-40 ओवर का करने के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस विचार को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट का बचाव किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, मुझे नहीं लगता कि इसे 40 ओवर का किया जाना चाहिए। गिल के लिए वर्ल्ड कप का मतलब आज भी 50 ओवर का क्रिकेट ही है और वह इस फॉर्मेट की गरिमा को बनाए रखने के पक्ष में हैं।
गिल ने माना कि वनडे में दर्शकों की रुचि बनाए रखने के लिए बदलाव की जरूरत है, लेकिन समाधान ओवर कम करने में नहीं, बल्कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट बदलने में है। उन्होंने 2000 के दशक की याद दिलाते हुए त्रिकोणीय (Triangular) और चतुष्कोणीय (Quadrangular) सीरीज को वापस लाने की वकालत की है।
गिल का मानना है कि केवल द्विपक्षीय (Bilateral) सीरीज खेलने के बजाय जब तीन या चार टीमें आपस में भिड़ती हैं, तो प्रतिस्पर्धा और उत्साह अपने आप बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, जब आप ऑस्ट्रेलिया में खेलते थे, तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमें होती थीं। वहां आप सिर्फ एक टीम के साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग टीमों और परिस्थितियों का सामना करते थे, जो दर्शकों के लिए भी काफी मनोरंजक होता था।
हाल ही में श्रीलंका में इंडिया ए , श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच हुई ट्राई-सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस तरह के टूर्नामेंट में टीमें एक-दूसरे से अधिक बार भिड़ती हैं, जिससे फाइनल तक का सफर काफी रोमांचक हो जाता है। अगर ICC भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को एक साथ किसी टूर्नामेंट में उतारती है, तो वनडे क्रिकेट का खोया हुआ आकर्षण निश्चित रूप से वापस आ सकता है।
गिल का यह सुझाव न केवल व्यावहारिक है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के पुराने सुनहरे दिनों की यादें ताजा करने वाला भी है। अब देखना यह है कि क्या ICC इस मांग पर विचार करती है या वनडे क्रिकेट का भविष्य कुछ और ही मोड़ लेगा।
Shubman Gill has some solid suggestion. Do you agree with him? 🤔#ENGvIND 1st ODI | TUE, 14 JULY, 2:30 PM | LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/QKtD4H5uNn
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 13, 2026
UN में भारत की नई दस्तक: सुरक्षा परिषद की सीट के लिए जयशंकर ने फूंका चुनावी बिगुल
बंगाल की खाड़ी में जल समाधि: एफबी मां काली हादसे में 9 मछुआरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
विंबलडन में छाए वैभव सूर्यवंशी: सूट-बूट के लिए अभिषेक शर्मा से लगाई गुहार, वायरल हुआ जेंटलमैन लुक
सबके सामने कपड़े बदलने को कहा, तो भड़कीं जरीन खान, पैपराजी को दी सरेआम चेतावनी
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन दोषी करार, AAP और BJP में छिड़ा सियासी संग्राम
ईरान का जैसे को तैसा प्रहार: मिसाइल और ड्रोनों से दहल उठे खाड़ी में अमेरिकी ठिकाने
# इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, इंग्लैंड सीरीज में तोड़ने को तैयार इंजमाम का रिकॉर्ड
ट्रेन के अंदर पूजा-पाठ का वीडियो वायरल, रेलवे ने बताया आखिर क्या है 3 लाख का सच?
CSK में बड़ा बदलाव: स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई के बाद अब नई भूमिका में दिखेंगे एमएस धोनी!
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत; तनाव बढ़ा