भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में 15 वर्षीय यह खिलाड़ी विंबलडन के मेंस सिंगल्स फाइनल में नजर आया, जहां उनका जेंटलमैन लुक सोशल मीडिया पर छा गया।
अभिषेक शर्मा ने बचाई लाज विंबलडन के शाही माहौल में वैभव काले रंग का सूट और सफेद धारीदार शर्ट पहने बेहद शानदार लग रहे थे। हालांकि, वैभव ने खुलासा किया कि इस लुक के पीछे कोई लंबी तैयारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्हें कपड़े अरेंज करने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से मदद मांगी।
वैभव ने कहा, मैंने बहुत जल्दी में तैयारी की। जो मिला, वो अभिषेक भाई से बोलकर अरेंज करवाया और पहनकर पहुंच गया। विंबलडन के दौरान वह अभिषेक शर्मा और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ दिखाई दिए।
टेनिस के भी बड़े फैन हैं वैभव क्रिकेट की पिच पर जलवा बिखेरने वाले वैभव को टेनिस का भी गहरा शौक है। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार-पांच सालों से टेनिस के बड़े प्रशंसक रहे हैं। नोवाक जोकोविक और राफेल नडाल उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
युवा खिलाड़ी ने कहा, जोकोविक मेरे हमेशा से पसंदीदा रहे हैं। नई पीढ़ी के खिलाड़ियों में मुझे कार्लोस अल्कराज का खेल बहुत पसंद है। विंबलडन का यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा और उन्होंने सेंटर कोर्ट पर बैठकर यानिक सिनर का शानदार प्रदर्शन लाइव देखा।
सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता विंबलडन की गैलरी से सामने आई वैभव की तस्वीरों ने उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा किया है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव अब अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। फैंस उनके इस नए और गंभीर जेंटलमैन अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं।
The young Indian cricket sensation, Vaibhav Sooryavanshi steps into the iconic world of Wimbledon! 🎾🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2026
From soaking in the electric atmosphere of the Championships to sharing his thoughts on tennis, Vaibhav opens up in this exclusive interview.#Wimbledon 2026 | LIVE NOW on… pic.twitter.com/LssvFh6eWI
20% बहुत ज़्यादा है, हम सही फ़ैसला करेंगे : ट्रम्प और ईरान के बीच होर्मुज़ पर छिड़ी जंग
विंबलडन में छाए वैभव सूर्यवंशी: सूट-बूट के लिए अभिषेक शर्मा से लगाई गुहार, वायरल हुआ जेंटलमैन लुक
सऊदी अरब का सना एयरपोर्ट पर जोरदार हमला, ट्रंप के समर्थन के बाद हूतियों से सीधी जंग शुरू
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबा और बच्ची का वीडियो: छोटी बच्ची के आगे क्यों झुकाए हाथ?
लखनऊ से कानपुर का सफर अब सिर्फ 40 मिनट में, गडकरी-योगी ने किया एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
IND vs ENG: रोहित-विराट की वापसी से क्या बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत, या फिर जोफ्रा आर्चर ढहाएंगे कहर?
कपड़े हमारे सामने पहनकर दिखाओ : जरीन खान से पैपराजी की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने भरी महफिल में लगाई क्लास
राम मंदिर चंदा चोरी: सबकी कुंडली मेरे पास है , संतोष दुबे के खुलासे से अयोध्या में मची हलचल
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: जंगली भैंसे ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला, देखें खौफनाक मंजर
अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा पति, बेड के सामने रील बनाने में मग्न रही पत्नी