पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के पास बंगाल की खाड़ी में एक भीषण समुद्री हादसे ने मातम फैला दिया है। मछली पकड़ने गया ट्रॉलर एफबी मां काली खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। हादसे के आठ दिन बाद 9 मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं।
खराब मौसम में भटक गया था रास्ता यह ट्रॉलर इस महीने की शुरुआत में पूर्व मेदिनीपुर के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर रवाना हुआ था। गहरे समुद्र में अचानक मौसम खराब होने के कारण ट्रॉलर अपना संतुलन खो बैठा और रास्ता भटक गया। देखते ही देखते तट से इसका संपर्क पूरी तरह टूट गया।
संयुक्त ऑपरेशन में मिला ट्रॉलर दक्षिण 24 परगना जिले की गोबर्धनपुर पुलिस, वन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने दिन-रात तलाशी अभियान चलाया। रक्तचड़ा इलाके के पास डूबा हुआ ट्रॉलर मिला, जिसे खींचकर सीतारामपुर लाया गया। ट्रॉलर के अंदर से 9 शव बरामद हुए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप अस्पताल भेज दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान इस त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जान गंवाने वाले मछुआरों के परिवारों के साथ सरकार खड़ी है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
6 मछुआरों की तलाश जारी हादसे का शिकार हुए ट्रॉलर पर कुल 15 मछुआरे सवार थे। अभी भी 6 मछुआरे लापता हैं। तटरक्षक बल और स्थानीय प्रशासन सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इतने दिनों बाद लापता मछुआरों के जीवित बचने की उम्मीद बेहद कम है।
*The loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to… pic.twitter.com/VaUT2LD82v
— ANI (@ANI) July 13, 2026
पोते के सामने दादा पर बेकाबू बाइसन का जानलेवा हमला, सींगों से हवा में 8 फीट उछाला
सऊदी के आभा एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का घातक हमला, मध्य-पूर्व में फिर भड़का तनाव
ODI का रोमांच लौटाने का मास्टर प्लान: शुभमन गिल ने ICC को दिया बड़ा सुझाव, क्या अब बदलेगा क्रिकेट का भविष्य?
जज की कुर्सी पर काला जादू : बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, CCTV से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
लॉर्ड्स पर टीम इंडिया का ऐतिहासिक परचम, इंग्लैंड को 270 रनों से रौंदा
हॉर्मुज पर महायुद्ध की आहट: ईरान ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, मददगार देशों को भी नहीं बख्शेंगे
लखनऊ से कानपुर अब सिर्फ 40 मिनट में: एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
बटलर हमला: मौत को करीब से देखने के दो साल बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, उस दिन भगवान मेरे साथ थे
भारी बारिश का अलर्ट: बिहार-बंगाल में बरसेंगे बादल, राजस्थान में सूखा; जानें आपके शहर का हाल
इंग्लैंड की पेचीदा पिचों पर कैसे टिकेंगे रोहित-विराट? वनडे सीरीज जीतनी है तो अपनानी होगी ये रणनीति