अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा नाम और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी, वरिष्ठ सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम निधन हो गया। उनके कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की।
अचानक हुई बीमारी बनी मौत की वजह कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, लिंडसे ग्राहम का निधन एक अचानक हुई बीमारी के कारण हुआ। उनके परिवार ने इस कठिन समय में प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करने की अपील की है और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है।
भारत को लेकर चर्चा में था 500% टैरिफ वाला बिल लिंडसे ग्राहम हाल के दिनों में एक बेहद विवादास्पद बिल के कारण सुर्खियों में थे। वे एक ऐसा विधेयक लाने की तैयारी कर रहे थे जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाया जाना था। इस बिल को लेकर ट्रंप प्रशासन के साथ उनकी सहमति भी बन गई थी, लेकिन अब उनके निधन से यह प्रस्ताव अधर में लटक गया है।
2002 से अमेरिकी राजनीति का प्रमुख चेहरा दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर रहे ग्राहम ने 2002 में पहली बार सीनेट में कदम रखा था। इससे पहले वे प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) के सदस्य भी रहे। 2008, 2014 और 2020 के चुनावों में मिली लगातार जीत ने उन्हें अमेरिका के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार कर दिया था। 2008 में वे अपने राज्य में 10 लाख से अधिक वोट पाने वाले पहले राजनेता थे।
आलोचक से करीबी साथी का सफर लिंडसे ग्राहम और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते काफी दिलचस्प रहे हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ग्राहम ट्रंप के सबसे मुखर आलोचकों में से एक थे। हालांकि, बाद के वर्षों में यह समीकरण पूरी तरह बदल गया और ग्राहम ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने लगे। विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उन्होंने ट्रंप का खुलकर साथ दिया।
यूक्रेन दौरे के बाद अचानक दुनिया को कहा अलविदा निधन से कुछ दिन पहले ही ग्राहम यूक्रेन की राजधानी कीव में थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। वे लगातार 10वीं बार यूक्रेन के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और सुरक्षा सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की थी। उनके निधन को रिपब्लिकन पार्टी और अमेरिकी राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
Statement from the Office of U.S. Senator Lindsey Graham (R-South Carolina). pic.twitter.com/CQ5yVvqTH1
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) July 12, 2026
T20 में मिली शर्मनाक हार के बाद अब वनडे का इंतज़ार: विराट-रोहित की वापसी से बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत?
आम आदमी बन बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने कहा- उतर जाओ , फिर जो हुआ वो सबक बन गया
एक घर में 83 सदस्य और 6 पीढ़ियां: क्या आपने देखा है भारत का सबसे बड़ा महा-परिवार ?
आम आदमी बनकर बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने कहा- खुले पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ , फिर जो हुआ वो सबक बन गया
फीफा विश्व कप: अर्जेंटीना का सेमीफाइनल का टिकट पक्का, मेसी के जादुई प्रदर्शन के आगे पस्त हुआ स्विट्जरलैंड
भाजपा बनी बाबर जनता पार्टी , आदित्य ठाकरे का तीखा हमला
बोरीवली स्टेशन पर प्रेम का हाई-वोल्टेज ड्रामा: रूठकर जा रही प्रेमिका को मनाने युवक गिरा पैरों में
राम मंदिर चंदा चोरी: केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा वार, कहा- ‘राम के नाम पर वोट लिया और अब श्रद्धा का सौदा’
# फीफा वर्ल्ड कप विवाद: क्या कैमरे की तार से टकराई थी गेंद? एर्लिंग हालैंड का फूटा गुस्सा
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उबाल: उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर विधायक खरीद का गंभीर आरोप