अचानक आया तूफान और पलट गई नाव वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास हुए भीषण नाव हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जिंदा बचे भारतीय पर्यटक निर्मल कुमार ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया कि कैसे पलक झपकते ही उनकी नाव समंदर में समा गई।
नाव में फंसे रह गए कई यात्री निर्मल ने बताया कि वे एक द्वीप से दूसरे द्वीप जा रहे थे, तभी अचानक आए तूफान ने बोट का संतुलन बिगाड़ दिया। नाव में कुल 105 लोग सवार थे। जैसे ही नाव पलटी, निर्मल और उनके साथियों ने समुद्र में कूदकर अपनी जान बचाई। निर्मल के अनुसार, जो लोग नाव के अंदर थे, वे फंस गए और बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी जान चली गई।
चिकित्सा सुविधाओं का अभाव बना काल जिंदा बचे पर्यटक ने स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बचाव दल मौके पर तो पहुंच गया था, लेकिन उस छोटे द्वीप पर चिकित्सा सुविधाएं और दवाओं का भारी अभाव था। इसी देरी और संसाधनों की कमी के चलते कई लोग वक्त पर इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ गए। वियतनाम वायु सेना मदद के लिए करीब 3 घंटे बाद पहुंची।
वियतनाम सरकार की कार्रवाई हादसे के बाद वियतनाम के प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भारत वापसी की तैयारी हादसे में मारे गए 15 भारतीयों के शवों को हो ची मिन्ह सिटी ले जाया गया है, जहां से उन्हें जल्द भारत भेजा जाएगा। हनोई स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, बचाए गए 17 भारतीयों में से 16 स्वदेश लौट रहे हैं, जबकि एक पर्यटक की हालत अभी भी गंभीर है और वह स्थानीय अस्पताल में भर्ती है।
STORY | Boat carrying tourists had barely left island when it capsized, says Indian witness of Vietnam tragedy
— Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2026
READ: https://t.co/30BCAUKHaL
Video shared by Ashish Kumar, an Indian national from Andhra Pradesh s Guntur, who witnessed the tragedy. pic.twitter.com/ck16oE7ukb
आम आदमी बन बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने कहा- उतर जाओ , फिर जो हुआ वो सबक बन गया
यूपी के हर जिले में लगेगा रोजगार का महामेला, युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
चलती ट्रेन का AC कोच बना बार , शराब पीते और रील बनाते युवकों का वीडियो वायरल!
बेंगलुरु: घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट्स
दाढ़ी-टोपी से कोई फर्क नहीं : हिंदू राष्ट्र पर क्या बोले बाबा रामदेव?
विशाखापत्तनम: ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को दिया सेक्स का ऑफर , वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना को पसीने छुड़ाने वाले कौन हैं डैन एनडोये? जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में मचाई सनसनी
बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: घर में घुसकर की घिनौनी बदतमीजी, पीड़िता के छलके आंसू
डिलीवरी बॉय की घिनौनी करतूत: पार्सल देने आया, फिर घर में घुसकर दिखाई हैवानियत
E20 पेट्रोल पर आर-पार की जंग: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जनता पर फैसले थोपना बंद करें