बेंगलुरु में ऑनलाइन होम-डिलीवरी को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डिलीवरी एजेंट ने न केवल एक महिला की सुरक्षा को चुनौती दी, बल्कि उसके साथ बेहद शर्मनाक हरकत भी की।
क्या है पूरा मामला? आरोपी डिलीवरी एजेंट की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामथ के रूप में हुई है। वह एक पार्सल डिलीवर करने के लिए महिला के फ्लैट पर पहुँचा था। महिला उस समय घर पर अकेली थी। सामान सौंपने के तुरंत बाद, डिलीवरी बॉय ने वाशरूम इस्तेमाल करने के लिए महिला से जिद शुरू कर दी।
महिला के इनकार को किया नजर अंदाज महिला ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसे साफ मना कर दिया। उसने शालीनता से कहा कि वह किसी अनजान व्यक्ति को घर में आने की अनुमति नहीं दे सकती। इसके बावजूद, आरोपी जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया।
हिम्मत दिखाकर रिकॉर्ड किया वीडियो महिला ने घबराने के बावजूद सूझबूझ दिखाई। उसने तुरंत अपना मोबाइल कैमरा ऑन किया और मुख्य दरवाजा खुला रखा ताकि किसी भी आपात स्थिति में वह बाहर मदद के लिए भाग सके। महिला का आरोप है कि वाशरूम से बाहर आते ही उस शख्स ने उसे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए।
सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द घटना के बाद महिला बुरी तरह सहम गई थी। उसने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और अपना दर्द साझा किया। महिला ने सवाल उठाया कि जब एक महिला ना कह दे, तो बात वहीं खत्म होनी चाहिए थी, लेकिन डिलीवरी बॉय ने उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया।
पुलिस की कड़ी कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु की व्हाइटफील्ड पुलिस हरकत में आई। मराठहल्ली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 329(2) (जबरन घर में घुसना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीसीपी व्हाइटफील्ड ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
Bengaluru, Karnataka | DCP White Field Bengaluru says, A case has been registered at Marathahalli Police Station following a complaint by Niloufer Fatima alleging sexual harassment by a Flipkart delivery agent, identified as Vijay Mallikarjun Kamath. Based on her complaint,… pic.twitter.com/UoOONBEWEG
— ANI (@ANI) July 12, 2026
ट्रंप के करीबी और भारत पर 500% टैरिफ की योजना बनाने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन
गोविंदा की पत्नी सुनीता लॉक अप 2 से बाहर, एक्टर ने कहा- दोस्तों ने भेजे थे गाली-गलौज वाले वीडियो
चीन में बावी का तांडव: 20 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट, रेड अलर्ट जारी
डिलीवरी बॉय की घिनौनी करतूत: पार्सल देने आया, फिर घर में घुसकर दिखाई हैवानियत
ICC हॉल ऑफ फेम: क्रिकेट के इन दिग्गजों को मिला सर्वोच्च सम्मान, जानें अब तक कितने भारतीयों ने बनाई जगह
वियतनाम बोट हादसा: लावा इंटरनेशनल के 15 कर्मचारियों की मौत, शोक में डूबा भारत
वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना को पसीने छुड़ाने वाले कौन हैं डैन एनडोये? जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में मचाई सनसनी
अलीराजपुर की काली रात: मासूम बेटी के सामने मां से दरिंदगी, हैवानियत ने पार की सारी हदें
मुंबई की गलियों में हॉलीवुड का जलवा: क्रिस्टोफर नोलन ने टॉम हॉलैंड और मैट डेमन संग लिया बन-मस्का का स्वाद
लॉर्ड्स में यास्तिका का विराट धमाका: 41 साल पुराना महा-रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा इतिहास