आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पेंडुर्थी इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने सब्जी खरीदकर लौट रही एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और फिर उसे शारीरिक संबंध बनाने के बदले 500 रुपये का घिनौना ऑफर दिया।
क्या है मामला? पीड़ित युवती दोपहर करीब 2 बजे सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। उसने ऑटो को केवल एक सामान्य सवारी समझकर रोका था। रास्ते में ड्राइवर ने अचानक अपनी गंदी नियत जाहिर करते हुए युवती से कहा कि उसका कमरा पास में ही है और वह सेक्स के बदले उसे 500 रुपये देगा।
मेरे कपड़े देख लीजिए... घटना के बाद सदमे में आई पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सवाल उठाए। उसने कहा, मेरे कपड़े देखिए, न मैंने फटे कपड़े पहने, न शॉर्ट्स और न ही स्लीवलेस। फिर भी मेरे साथ यह हुआ। युवती हैरान है कि दिन के उजाले में और सड़क पर लोगों की मौजूदगी के बावजूद ड्राइवर में इतनी हिम्मत कैसे आई।
चालाकी से बनाया वीडियो घटना के दौरान युवती ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई। उसने ड्राइवर से कहा कि वह एक जगह उतरकर वापस आ जाएगी, इस दौरान उसने पूरे वाकये का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। उसने ड्राइवर की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है ताकि उसे पकड़ा जा सके।
लोगों में भारी आक्रोश सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि अगर दिन के उजाले में एक युवती सब्जी खरीदने जाने के दौरान सुरक्षित नहीं है, तो शहर का क्या हाल है?
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से हस्तक्षेप की अपील की है। उसने कहा, मैं तो बच गई, लेकिन मैं नहीं चाहती कि किसी और लड़की के साथ दोबारा ऐसा हो। जनता अब विशाखापत्तनम पुलिस से ऑटो ड्राइवर के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रही है।
Shocking video from Vizag: Auto driver openly offers money for sex to young hostel girl returning from market. She recorded his vulgar proposal.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 9, 2026
Such perverts deserve strict punishment@vizagcitypolice take immediate action 😡 pic.twitter.com/qwWgfeYEND
टिकट कटने पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, बोले- मुझमें ही रही होगी कहीं न कहीं कमी
फीफा वर्ल्ड कप 2026: तीन मिनट में पलटी बाजी, अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया
T20 में मिली शर्मनाक हार के बाद अब वनडे का इंतज़ार: विराट-रोहित की वापसी से बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत?
मुजफ्फरपुर में तिरहुत टाउनशिप का ऐलान: बिहार बदलेंगे 12 नए आधुनिक शहर
अमेरिकी राजनीति के दिग्गज और इजरायल के सबसे भरोसेमंद दोस्त लिंडसे ग्राहम का निधन, दुनिया भर में शोक की लहर
होर्मुज में बारूदी कोहराम: ईरान-अमेरिका जंग में फंसा भारतीय जहाज, एक नाविक लापता
एक घर में 83 सदस्य और 6 पीढ़ियां: क्या आपने देखा है भारत का सबसे बड़ा महा-परिवार ?
इंग्लैंड में भारत का व्हाइटवॉश : गंभीर-अय्यर की रणनीति पर उठे सवाल, क्या अब होगा बड़ा बदलाव?
ओमान तट पर कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; एक लापता
चलती ट्रेन में मोबाइल झपटना पड़ा भारी: 9 किलोमीटर तक खिड़की से लटका रहा चोर, यात्रियों ने सिखाया सबक