जिनेवा में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक्सपर्ट मैकेनिज्म ऑन द राइट्स ऑफ इंडिजिनस पीपुल्स (EMRIP) का 19वां सत्र 13 से 17 जुलाई तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत के आदिवासी समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत को आमंत्रित किया गया है।
सांसद ने लोगों से मांगे सुझाव राजकुमार रोत ने इस अवसर को केवल अपना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासियों का गौरव बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जनता का आह्वान करते हुए कहा कि वे जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार और विस्थापन जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव उन्हें भेजें। रोत इन विषयों को वैश्विक पटल पर पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
क्यों अहम है यह मंच? यह वही मंच है जिसने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को वैश्विक पहचान दिलाने और दुनिया भर में आदिवासियों के अधिकारों को कानूनी व नैतिक मजबूती देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इस बार भारत की ओर से रोत की उपस्थिति इस चर्चा को और अधिक प्रासंगिक बनाएगी।
कौन हैं राजकुमार रोत? राजकुमार रोत राजस्थान की राजनीति में एक तेजी से उभरते हुए आदिवासी नेता हैं। उन्होंने साल 2018 में पहली बार चौरासी सीट से विधायक बनकर अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के गठन में प्रमुख भूमिका निभाई।
बड़ी जीत के साथ चर्चा में आए साल 2023 में पुनः विधायक चुने जाने के बाद, 2024 के लोकसभा चुनाव में रोत ने सबको चौंका दिया। उन्होंने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर राजस्थान के दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत मालवीया को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। अब वे अपनी इसी राजनीतिक ऊर्जा के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
*आप सभी के विश्वास और सहयोग से मुझे संयुक्त राष्ट्र (UN) के आदिवासी अधिकारों पर 13 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष मंच EMRIP के 19वें सत्र, जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में भारत के आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
— Rajkumar Roat (@roat_mla) July 11, 2026
यह केवल मेरा नहीं, बल्कि देश के… pic.twitter.com/ClP97cTqDk
आम आदमी बनकर बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने कहा- खुले पैसे नहीं हैं तो उतर जाओ , फिर जो हुआ वो सबक बन गया
92 साल के जांबाज कैप्टन के साथ बड़ा धोखा: तीन युद्ध लड़ने वाले वीर की जमीन लैंड माफिया ने हड़पी
रथ यात्रा 2026: 15 या 16 जुलाई? जानिए सही तारीख और उत्सव का पूरा अपडेट
सबसे बड़ी जंग: 24 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-इंग्लैंड, हैंड ऑफ गॉड का हिसाब होगा बराबर?
चलती ट्रेन का AC कोच बना बार , शराब पीते और रील बनाते युवकों का वीडियो वायरल!
अब एयरपोर्ट जैसी दिखेगी लखनऊ की शान: 400 करोड़ से बदल रही चारबाग रेलवे स्टेशन की सूरत
FIFA वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में खिताबी जंग, इंग्लैंड और अर्जेंटीना का दबदबा
बेंगलुरु: डिलीवरी बॉय की घिनौनी हरकत, महिला के फ्लैट में घुसकर दिखाए प्राइवेट पार्ट; वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार
ईरान-अमेरिका संघर्ष की आग में झुलसे भारतीय: एक नाविक लापता, भारत ने जताई कड़ी चिंता
मौसम अलर्ट: बिहार-बंगाल में रेड अलर्ट, देश के 29 राज्यों में बरसेंगे बादल