फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम चार का रोमांच चरम पर है। क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों के बाद अब सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने अपने-अपने कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 15 जुलाई को दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमी इन दोनों दिग्गज टीमों को आमने-सामने देखेंगे।
इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच खेला गया क्वार्टर फाइनल बेहद संघर्षपूर्ण रहा। मैच का पहला गोल नॉर्वे के आंद्रेस श्चेलडेरप ने 36वें मिनट में दागा। हालांकि, इंग्लैंड के जूड बेलिंगम ने 11 मिनट बाद ही गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
दूसरे हाफ में नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड अपने रंग में नहीं दिखे और पूरी तरह शांत रहे। निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था, लेकिन इंजरी टाइम में बेलिंगम ने रीबाउंड शॉट को गोल में तब्दील कर इंग्लैंड को 2-1 से यादगार जीत दिलाई। 2018 के बाद इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।
कंसास सिटी स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला हाई-वोल्टेज रहा। मैच की शुरुआत अर्जेंटीना के लिए शानदार रही और 10वें मिनट में ही एलेक्स मैक एलिस्टर ने मेसी के कॉर्नर पर हेडर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
हालांकि, 67वें मिनट में डेन नडोये ने गोल कर स्विट्जरलैंड की वापसी कराई। इसी बीच, एम्बोलो को रेड कार्ड मिलने के बाद स्विट्जरलैंड 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई। 90 मिनट तक स्कोर 1-1 ही रहा।
एक्स्ट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज और मार्टिनेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अल्वारेज ने टीम को बढ़त दिलाई, जबकि मार्टिनेज ने रीबाउंड पर गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। भले ही लियोनेल मेसी खुद गोल नहीं कर सके, लेकिन उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने छठी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
अब फुटबॉल जगत की निगाहें 15 जुलाई के उस महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां इंग्लैंड और अर्जेंटीना खिताबी दौड़ को और रोमांचक बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे।
Semi-final match-ups 👀#FIFAWorldCup pic.twitter.com/2WWvIw4E06
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 12, 2026
बारिश से बचने छत पर चढ़ा सांड, पल भर में ढह गई दुकान—देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
चलती ट्रेन में मोबाइल झपटना पड़ा भारी: 9 किलोमीटर तक खिड़की से लटका रहा चोर, यात्रियों ने सिखाया सबक
टिकट कटने पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, बोले- मुझमें ही रही होगी कहीं न कहीं कमी
राम मंदिर चंदा चोरी: केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा वार, कहा- ‘राम के नाम पर वोट लिया और अब श्रद्धा का सौदा’
ईरान का विध्वंसक पलटवार: खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में मचा हाहाकार
क्या सरकारी नियंत्रण से मुक्त होने चाहिए देश के मंदिर? स्वामी कैलाशानंद ने दी बड़ी नसीहत
ईरान-अमेरिका संघर्ष की आग में झुलसे भारतीय: एक नाविक लापता, भारत ने जताई कड़ी चिंता
थलापति विजय की विदाई: जन नायकन की एडवांस बुकिंग ने यूके में मचाया कोहराम!
मुझसे ठीक से बात करो... - मेसी और रेफरी के बीच मैदान पर गर्मा-गरमी
T20 की हार का बदला लेने को तैयार विराट-रोहित की फौज, जानें कब और कहां देखें पहला वनडे