टी20 सीरीज में मिली करारी शिकस्त को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम अब वनडे फॉर्मेट में अपनी साख बचाने उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार, 14 जुलाई से हो रही है। इस बार टीम इंडिया के खेमे में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इंग्लैंड की राह मुश्किल कर सकते हैं।
विराट-रोहित की वापसी से बढ़ी ताकत वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में 7 ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसमें सबसे बड़े नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा के हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज अपनी लय में वापसी करेंगे और टी20 में मिली हार का बदला लेंगे।
बुमराह और बरार से गेंदबाजी को मजबूती टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजी काफी बेजान नजर आई थी, लेकिन वनडे में जसप्रीत बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी आक्रमण अब घातक दिखेगा। उनके साथ गुरनूर बरार भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 7 विकेट झटके थे।
एजबेस्टन में होगी अग्निपरीक्षा पहला वनडे बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। भारत ने यहां अब तक 12 वनडे खेले हैं, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की है। हालांकि, यहां इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी
कहां देखें लाइव? फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के टीवी चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
शुभमन गिल की कप्तानी और श्रेयस अय्यर की उप-कप्तानी में भारतीय टीम के पास यह साबित करने का मौका है कि वे वनडे फॉर्मेट में अभी भी विश्व की सबसे खतरनाक टीमों में से एक हैं।
Sony Sports Network ke TV channels par laut raha hai Chiku Bhaiya ka jalwa! 🐐
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 12, 2026
Watch Virat Kohli in action against England alongside Rohit Sharma, Jasprit Bumrah and Captain Shubman in the 1st ODI, 14th July, 2:30 PM. #SonySportsNetwork #ENGvIND #MamlaPersonalHai… pic.twitter.com/Jhm2E4zhXK
सबसे बड़ी जंग: 24 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-इंग्लैंड, हैंड ऑफ गॉड का हिसाब होगा बराबर?
टॉयलेट के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, महिला से की घिनौनी हरकत; आरोपी गिरफ्तार
40 की उम्र में नौकरी छोड़ी, तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानें 58 साल तक ब्याज मिलने का सच
टीम इंडिया से बाहर होते ही टूट गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, डगआउट में छलके आंसू!
अब एयरपोर्ट जैसी दिखेगी लखनऊ की शान: 400 करोड़ से बदल रही चारबाग रेलवे स्टेशन की सूरत
ओमान तट के पास GFS गैलेक्सी पर हमला: 10 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान तट पर ईरानी हमला: कमर्शियल जहाज को बनाया निशाना, एक भारतीय लापता
मलाई के नाम पर परोसा जा रहा टिश्यू पेपर ? वायरल वीडियो ने उड़ाई लोगों की नींद
राम मंदिर दान चोरी पर RSS सख्त: यह आस्था से खिलवाड़, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
यूपी के हर जिले में लगेगा रोजगार का महामेला, युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका