वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास शनिवार सुबह हुए एक भीषण नाव हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुखद घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मृतकों में सबसे अधिक तमिलनाडु के लोग भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 2 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोगों में तमिलनाडु के सर्वाधिक 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 नागरिक शामिल हैं। दूतावास ने वियतनामी अधिकारियों से प्राप्त सूची के आधार पर इन नामों की पुष्टि की है।
नाव में सवार थे 36 लोग प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 17 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स सहित कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
दूतावास और प्रधानमंत्री ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों, यही प्रार्थना है। साथ ही, वियतनाम में स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी का कॉन्सुलेट राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों की सूची:
It is with profound grief that we share the list of 15 Indian nationals who have lost their lives in the tragic boat accident near Phuc Quoc Island today. The list has been recieved from the Vietnamese authorities.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
Our prayers are with the families of the deceased.
The Embassy… pic.twitter.com/2fr2TjXuPp
शादी की दावत बनी रणभूमि: मटन की जगह चिकन परोसा तो सहरसा में चले लात-घूंसे, 12 लोग घायल
बटलर-ब्रूक की आंधी में उड़ा भारत, साउथेम्प्टन में बने 5 शर्मनाक रिकॉर्ड
हिमाचल में डरावनी रात: जमीन धंसने से दहशत में लोग, मलबे में दबीं गाड़ियां
हमें जीतते हुए नहीं देखना चाहते लोग : आलोचकों पर बरसे अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी
अब दवाओं की मनमानी कीमतों पर लगाम: NPPA ने 39 जरूरी दवाओं के दाम किए तय
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, नितिन नवीन बोले - संगठन के सच्चे सिपाही हैं नीरज
दतिया में टिकट पर खूनी घमासान: नरोत्तम के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर आर.चेझियान का निधन, कैंसर से जंग हार गए सिनेमा के जादूगर
वियतनाम में जल समाधि: कैसे पलटी भारतीयों से भरी नाव? 15 लोगों की मौत से मचा कोहराम
अयोध्या में राम कथा संग्रहालय की तैयारी पूरी, 20 गैलरी में दिखेगा श्रीराम का जीवन