प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों, यही प्रार्थना है।
पीएम ने स्पष्ट किया कि वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं।
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्पीडबोट होन मे रुट से एन थोई पोर्ट की ओर जा रही थी। नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। होन मे रुट न्गोई से करीब 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गई। स्थानीय मीडिया का दावा है कि इस दुखद हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।
दूतावास की निगरानी में बचाव कार्य हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है। दूतावास के अनुसार, समुद्र में युद्धस्तर पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, दूतावास ने अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है।
दूतावास ने नाव में सवार 32 भारतीय पर्यटकों की सूची जारी कर दी है और कहा है कि वे वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। घटना से संबंधित पल-पल की जानकारी के लिए दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देना शुरू कर दिया है।
राहत और बचाव कार्य जारी फिलहाल घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारतीय दूतावास ने आश्वासन दिया है कि हताहतों के बारे में पूरी जानकारी मिलते ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। पर्यटकों के परिवारों तक पहुंचने और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Prime Minister Narendra Modi tweets, Extremely saddened to learn about the tragic news of a boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam. My sincere condolences to the families who lost their loved ones. My prayers for the early recovery of the injured… pic.twitter.com/Sum1TnFJxS
— ANI (@ANI) July 11, 2026
दीवार फाड़ने को तैयार Lava Virat : 21 जुलाई को दस्तक देंगे दो धाकड़ स्मार्टफोन
तीरंदाजी विश्व कप: कोलंबिया के सामने थमी भारतीय महिला टीम की जीत की रफ्तार, मिला रजत पदक
हाथ में भाला, गठीला शरीर और हाका का जोश: न्यूजीलैंड में पीएम मोदी को माओरी संस्कृति का खास सम्मान
क्या अली खामेनेई के जनाजे में छिपकर शामिल हुए नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई?
भारत के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ यूरोप में रची गई घिनौनी साजिश, क्या सच में डर गया है पश्चिम?
मंदिरों का खजाना: करोड़ों का चढ़ावा कहां जाता है और कौन रखता है इसकी देखरेख का जिम्मा?
थलापति विजय की जन नायकन : नया पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तूफान
शादी की दावत बनी रणभूमि: मटन की जगह चिकन परोसा तो सहरसा में चले लात-घूंसे, 12 लोग घायल
राजस्थान में कृषि क्रांति: 32 संस्थानों के साथ हाथ मिलाकर खेती को स्मार्ट और प्राकृतिक बनाएगी सरकार
नोएडा में काल बना खुला नाला: छाता लिए जा रहे इंजीनियर का वीडियो देख दहल जाएगा दिल