ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के चार सदस्यों का राजकीय अंतिम संस्कार मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में संपन्न हो गया है। फरवरी में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में जान गंवाने वाले खामेनेई को हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।
जनाजे में दिखा मिस्ट्री मैन अंतिम संस्कार के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इमाम रजा दरगाह में प्रार्थना के समय एक व्यक्ति विशेष सुरक्षा घेरे के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। उस व्यक्ति ने सिर पर काली कैप और चेहरे पर बड़ा मास्क लगा रखा है, जिससे उसकी पहचान पूरी तरह छिपी हुई है।
क्या यही हैं मोजतबा खामेनेई? वीडियो वायरल होते ही अटकलें तेज हो गई हैं कि यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हैं। राज्य टेलीविजन पर मुस्तफा, मेयसम और मसूद खामेनेई को स्पष्ट रूप से प्रार्थना करते देखा गया, लेकिन मोजतबा कहीं भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या मोजतबा पहचान छिपाकर अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे?
क्यों सामने नहीं आ रहे नए नेता? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस हवाई हमले में अली खामेनेई की मौत हुई थी, उसी हमले में मोजतबा खामेनेई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में उनके चेहरे और पैरों में काफी चोटें आई हैं। यही कारण है कि वे अब तक सार्वजनिक मंचों से दूर हैं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वे नए नेता को देखने की उम्मीद में आए थे, लेकिन उनकी मौजूदगी रहस्य ही बनी रही।
लाखों लोगों की भीड़ और इंतकाम का संकल्प अंतिम संस्कार में लाखों लोग काले कपड़े पहने शामिल हुए। भीड़ अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग करते हुए झंडे लहरा रही थी। रस्मों के दौरान खामेनेई के अलावा उनके परिवार समेत 14 महीने की पोती का शव भी रखा गया था। भीड़ इतनी अधिक थी कि अंतिम संस्कार की रस्मों को रात 10 बजे तक खींचना पड़ा।
ईरान में शोक और आक्रोश ईरान सरकार ने पूरे हफ्ते बड़े पैमाने पर शोक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। खामेनेई के पार्थिव शरीर को कुम, नजफ और करबला जैसे पवित्र शहरों में ले जाया जाएगा। देश में युद्ध के बाद हालात नाजुक हैं, लेकिन लोगों में अभी भी क्रांतिकारी भावना प्रबल है। वहीं, मोजतबा खामेनेई का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाई है।
⚡️🇮🇷 — An obscured figure wearing a black baseball cap and a large mask stood among a selected group led by Mostafa Khamenei during Thursday s funeral prayer for late leader Ali Khamenei in Mashhad, triggering social media speculation that Supreme Leader Mojtaba Khamenei had… pic.twitter.com/W4gAeqnPsp
— MaxOsint Intel (@maxosintintel) July 10, 2026
दक्षिण भारत की कोकिला एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन, संगीत के एक युग का हुआ अंत
वियतनाम में जल समाधि: कैसे पलटी भारतीयों से भरी नाव? 15 लोगों की मौत से मचा कोहराम
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- अपने ही अध्यक्ष की सीट पर प्रत्याशी ढूंढना हुआ मुश्किल
वायरल वीडियो: नदी में चारा पड़ते ही मचा हड़कंप, 30 सेकंड में हुआ सफाया
वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए दूध पर बवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फट गया दूध
IND vs ENG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए मैच विनर गेंदबाज
पंडवानी की रानी तीजनबाई को बड़ा सम्मान: अब उनके नाम पर होगा राज्य अलंकरण, गनियारी में बनेगा भव्य संग्रहालय
4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर कब आएगा? मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा
शर्मनाक क्लीन स्वीप: इंग्लैंड के सामने घुटने टेकते ही नंबर-1 रैंकिंग से फिसला भारत
इंग्लैंड का विस्फोट : बटलर-ब्रूक की आतिशबाजी से भारत के खिलाफ बना रनों का पहाड़