सड़क पर गुंडागर्दी का खौफनाक मंजर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रोड रेज का एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलवे हॉस्पिटल के पास मामूली टक्कर के बाद कुछ दबंगों ने 24 वर्षीय युवती को कार से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान उसके बीमार पिता बेबस होकर सब देखते रहे।
सॉरी न बोलने पर भड़के आरोपी घटना 9 जुलाई की शाम की है। पीड़िता अपने बीमार पिता को अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी कार की एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार ने अपनी गलती मानने के बजाय उससे माफी मांगने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया, जो काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे।
बीच सड़क पर बदसलूकी और मारपीट पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर उसे कार से बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि अपराधियों ने इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें (बैड टच) कीं, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने युवती की कार में तोड़फोड़ कर शीशे भी चकनाचूर कर दिए।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दबंग युवती को प्रताड़ित कर रहे हैं। शुरुआत में पुलिस ने मामले में हल्की धाराएं दर्ज की थीं, लेकिन वीडियो सामने आने और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास, लज्जाभंग और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं जोड़ दीं।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल के अनुसार, फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पीड़िता का परिवार इस घटना के बाद से गहरे सदमे और दहशत में है।
*#BREAKING
— UN News (@unnewsofficials) July 11, 2026
Sorry न बोलने पर युवती से मारपीट और धमकी देने का आरोप#गोरखपुर के रेलवे हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार ने उससे सॉरी बोलने की जिद की।
मना करने पर कुछ देर बाद कथित तौर पर एक काली स्कॉर्पियो से आए लोगों ने… pic.twitter.com/S9bJdg85D5
सदाबहार आवाज खामोश: दक्षिण भारत की कोकिला एस जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन
वियतनाम: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत
तिरुपति दर्शन के रास्ते में खूंखार तेंदुए की दस्तक, मची भगदड़ का वीडियो वायरल
शादी की दावत बनी रणभूमि: मटन की जगह चिकन परोसा तो सहरसा में चले लात-घूंसे, 12 लोग घायल
वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों की मौत से गमगीन देश, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख
रफ्तार के नए शहंशाह अनिमेष कुजूर: जर्मनी में रचा इतिहास, भारत के लिए खोला पदकों का रास्ता
फु क्वोक में फरिश्ते बने वियतनामी: मौत के मुंह से भारतीय पर्यटकों को खींच लाए स्थानीय लोग
विनाशकारी तूफान बावी का कहर: जापान के बाद अब ताइवान और चीन पर मंडराया बड़ा खतरा
हमारा DNA एक है : भारत की मेहमाननवाजी पर गदगद हुए अफगान मंत्री
न्यूजीलैंड के PM ने याद किया 90 के दशक का भारत, बोले- तब मजदूर सिक्कों में पाते थे सैलरी, अब भारत बदल चुका है