नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई एवं पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत के प्रति अपना गहरा लगाव जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भारत आकर उन्हें बिल्कुल भी परायापन महसूस नहीं हुआ, बल्कि ऐसा लगा जैसे वे अपने ही घर में हैं।
अपने लोगों के बीच होने का अहसास पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमारी ने भारत की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, भारत सरकार और यहां के लोगों ने जिस तरह से मेरा स्वागत किया है, उससे मैं अभिभूत हूं। हमारा डीएनए एक है और मुझे यहां आकर अपने ही लोगों के बीच होने का अहसास हो रहा है।
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की दरकार अफगान मंत्री ने बताया कि उनके देश की करीब 80 प्रतिशत आबादी कृषि, सिंचाई और पशुपालन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अफगानिस्तान के इन अहम क्षेत्रों को आधुनिक तकनीक और वैश्विक सहयोग से जोड़ा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्रशासन देश की आर्थिक समृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।
भारत बना भरोसेमंद साझेदार यह बयान भारत और अफगानिस्तान की संयुक्त समिति की चौथी बैठक के बाद आया है। इस दौरान दोनों देशों ने मानवीय सहायता, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और कनेक्टिविटी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
भारत ने अफगानिस्तान के विकास में अपनी निरंतर भागीदारी निभाने का वादा दोहराया है। ओमारी ने भी भारत को अफगानिस्तान का एक विश्वसनीय और महत्वपूर्ण साझेदार बताया, जो युद्धग्रस्त देश की आर्थिक प्रगति में बड़ा योगदान दे सकता है।
Taliban Minister Attaullah Omari: “India Feels Like Our Own Country — Our DNA Is One”
— Aamaj News English (@aamajnews_EN) July 10, 2026
Taliban Agriculture Minister Attaullah Omari says India “feels like our own country”: “India gave me a warm welcome. It feels like I’m among my own people. Our DNA is one.”#aamajnews pic.twitter.com/MfEgONf9oD
बारिश से बचने छत पर चढ़ा सांड, बचाने की कोशिश में हुआ बड़ा हादसा
फुटबॉल-रग्बी और क्रिकेट: ध्यानचंद की विरासत से लेकर 2036 ओलंपिक तक, पीएम मोदी ने जीता न्यूजीलैंड के दिग्गज का दिल
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- अपने ही अध्यक्ष की सीट पर प्रत्याशी ढूंढना हुआ मुश्किल
जब पीएम नहीं थे मोदी, तब न्यूजीलैंड में मिला था खास तोहफा; 25 साल बाद मफलर दिखाकर सुनाई पुरानी याद
थला के क्लब में अय्यर की एंट्री: लगातार 7 टॉस जीतकर धोनी के खास रिकॉर्ड की बराबरी
इतिहास रचेगी बिग बैश लीग: 2026 का बिगुल ऑस्ट्रेलिया नहीं, चेन्नई में बजेगा
स्पेन के जंगलों में मौत का तांडव : भीषण आग से 12 की मौत, 23 लोग लापता
शादी की दावत बनी रणभूमि: मटन की जगह चिकन परोसा तो सहरसा में चले लात-घूंसे, 12 लोग घायल
थलापति विजय की जन नायकन : नया पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तूफान
विदेशी धरती पर एनिमेश कुजूर का रफ्तार विस्फोट , 100 मीटर में बनाया नया कीर्तिमान