प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। ऑकलैंड में आयोजित एक भव्य सामुदायिक समारोह के दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। पीएम मोदी ने मंच से एक मफलर दिखाते हुए बताया कि उनका न्यूजीलैंड से नाता प्रधानमंत्री बनने से बहुत पहले का है।
25 साल पुरानी यादों का मफलर पीएम मोदी ने बताया कि जब वह किसी सरकारी पद पर नहीं थे, तब उन्हें न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था। उस दौरान भीषण ठंड के कारण उन्हें वहां के एक दोस्त ने मफलर, कैप और दस्ताने तोहफे में दिए थे।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा, आज मैं विशेष रूप से उस मफलर को साथ लेकर आया हूं। 25 साल पहले मेरे एक दोस्त ने मुझे यह दिया था, जिसे मैंने आज भी वैसे ही संभालकर रखा है, जैसे आप लोगों के प्यार को अपने दिल में संजोकर रखा है।
वाका और रिश्तों की गहराई प्रधानमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को केवल कूटनीति तक सीमित नहीं बताया। उन्होंने कहा कि इन रिश्तों में यादें, दोस्ती और साझा मूल्य शामिल हैं।
पीएम ने माओरी संस्कृति के शब्द वाका (Waka) का जिक्र किया, जिसका अर्थ पारंपरिक नाव होता है। उन्होंने इसे टीमवर्क और साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी यह यात्रा हर मोर्चे पर सफल सिद्ध होगी।
न्यूजीलैंड के पीएम ने की जमकर तारीफ इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने मोदी को हमारे समय का सबसे प्रभावशाली वैश्विक नेता बताया।
लक्सन ने कहा, पीएम मोदी एक मामूली शुरुआत से ऊपर उठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने भारत में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। वे न्यूजीलैंड के सच्चे और पक्के दोस्त हैं।
#WATCH | New Zealand: At the community event in Auckland, PM Narendra Modi says, This might be my first visit as the Prime Minister but 25-30 years ago, when I was not a part of any Government and nobody knew me in publuc life, I received an opportunity to come to New Zealand.… pic.twitter.com/c2w62NiUZB
— ANI (@ANI) July 11, 2026
इंग्लैंड का मैदान IPL नहीं है : पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया को आईना दिखाते हुए बताई बड़ी कमजोरी
स्पेन के जंगलों में मौत का तांडव : भीषण आग से 12 की मौत, 23 लोग लापता
नोएडा: फिर खुली सिस्टम की पोल, नाले में गिरे इंजीनियर की दर्दनाक मौत
लाइब्रेरी की भीड़ से तय होता है देश का भविष्य: अमित शाह ने दिल्ली को दी जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय की सौगात
हमारा DNA एक है... भारत के मुरीद हुए अफगान मंत्री, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
शादी में देरी ही रेप की जड़ : मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान से मचा बवाल, अब दी ये सफाई
जमानत का खौफनाक परिणाम: 20 हजार में मिली आजादी, एक ही रात में कर दी 6 हत्याएं
मैदान पर रो पड़े थिबॉट कोर्टुआ: बेल्जियम के लिए मैच के साथ वर्ल्ड कप का सपना टूटा
पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी: अफगान मंत्री ने दिल्ली आकर कहा- ‘भारत और हमारा DNA एक है’
अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा प्रहार: 1,021 करोड़ की संपत्ति जब्त, कुल आंकड़ा 20,000 करोड़ के पार