अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नमाज पढ़े जाने के पुराने मामले ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उबाल ला दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद अब सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उन पर जमकर निशाना साधा है।
विकास पर मौन, पहचान बचाने की कवायद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने वहां विकास के नाम पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने आरोप लगाया, सीएम योगी सिर्फ अपनी पहचान बनाए रखने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं। वे विकास पर बात करने से बच रहे हैं क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है।
जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रही सरकार? सांसद ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान खाद की एक-एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहा है। अस्पतालों की स्थिति बदतर है और युवा पेपर लीक जैसी घटनाओं से हताश होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के कार्यकाल में जितना विकास हुआ था, उसके बाद एक इंच भी काम नहीं हुआ है।
चुनाव की घबराहट और पीडीए का बढ़ता जनाधार अवधेश प्रसाद ने कहा कि सीएम योगी आगामी चुनावों को लेकर घबराए हुए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जनता का विश्वास अब समाजवादी पार्टी और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि बीजेपी का जनाधार घट रहा है। इसी हताशा में मुख्यमंत्री बिना सोचे-समझे बयान दे रहे हैं।
योगी का पलटवार: आस्था के साथ हुआ खिलवाड़ दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रैलियों और सभाओं में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज का आयोजन करवाया था।
योगी ने एक चुनौतीपूर्ण सवाल पूछते हुए कहा, क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करवा पाएगी? अगर नहीं, तो फिर हनुमानगढ़ी में यह पाप क्यों करवाया गया?
अयोध्या अब सोलर सिटी , गंदगी का दौर खत्म विवादों के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले अयोध्या की पहचान गंदगी थी और सरयू घाट तक जाना दूभर था। उन्होंने कहा, आज अयोध्या तीनों लोकों में न्यारी है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप, अब अयोध्या सोलर सिटी बन गई है और सूर्यवंश की राजधानी रात को भी रोशनी से जगमगा रही है।
*#WATCH Lucknow, Uttar Pradesh: On the Hanumangarhi namaz controversy, Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad said, Yogi ji went to Faizabad, where he didn t say a word about development. While farmers are struggling for every sack of fertiliser, the condition of hospitals is… pic.twitter.com/GmRXY82YEj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2026
इंग्लैंड का मैदान IPL नहीं है : पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया को आईना दिखाते हुए बताई बड़ी कमजोरी
हमारा DNA एक ही है : दिल्ली पहुंचे अफगान मंत्री के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली
विंबलडन में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स क्यों नहीं? भारतीय फैंस के करारे जवाब ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
वियतनाम: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत
अब दवाओं की मनमानी कीमतों पर लगाम: NPPA ने 39 जरूरी दवाओं के दाम किए तय
स्कूल बना बेडरूम: स्मार्ट क्लास में अश्लील गाना चलाकर सो गया प्रिंसिपल, CCTV ने खोली पोल
क्या पंजाब कांग्रेस में बदलाव की तैयारी? भूपेश बघेल ने तोड़ी चुप्पी
मैं भारत का बड़ा फैन हूं : न्यूजीलैंड के PM ने पीएम मोदी के नेतृत्व और देश की तरक्की को बताया अविश्वसनीय
वाका के सहारे भारत-न्यूजीलैंड की नई यात्रा: ऑकलैंड में PM मोदी का भावुक संबोधन
4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर कब आएगा? मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा