इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री करने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव भारतीय टीम में उम्मीदों का बोझ लेकर आए थे, लेकिन मैदान पर वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
लगातार तीन मैचों में असफलता वैभव का टी20 डेब्यू काफी चर्चा में रहा था, लेकिन शुरुआती तीन पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 14, 13 और 15 रन ही निकले। भले ही उन्होंने अपनी बैटिंग में कुछ आक्रामक शॉट दिखाए हों, लेकिन एक बड़ी पारी की कमी टीम को खल रही है। इस लचर प्रदर्शन के बाद अब टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का सब्र जवाब दे गया है।
मैदान पर हुई तीखी चर्चा ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में मिली हार के बाद का नजारा काफी चौंकाने वाला था। रिपोर्टों के अनुसार, मैच के बाद गंभीर और वैभव के बीच मैदान पर ही काफी देर तक बातचीत हुई। यह बातचीत सामान्य नहीं थी, बल्कि गंभीर काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। लगभग 10 से 15 मिनट तक चली इस चर्चा में गंभीर अपने चिर-परिचित अंदाज़ में वैभव को उनकी गलतियां समझाते दिखे।
अय्यर की कप्तानी पर भी गंभीर का अटैक सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि कप्तान श्रेयस अय्यर भी हेड कोच के निशाने पर रहे। अपनी क्लास लगाने से पहले, गंभीर ने बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ मिलकर अय्यर से लंबी और तल्ख बातचीत की। कोच के हाव-भाव और कड़े तेवर साफ बता रहे थे कि टीम के ओवरऑल प्रदर्शन और अय्यर की कप्तानी से वे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।
क्या वैभव को जल्दी मौका मिला? क्रिकेट गलियारों में अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या 15 साल की उम्र में वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में उतारना एक जल्दबाजी भरा फैसला था। गंभीर की इस नाराजगी से यह स्पष्ट है कि टीम मैनेजमेंट अब युवा खिलाड़ियों के एक्सपोजर के नाम पर खराब प्रदर्शन को और अधिक बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। अब देखना यह होगा कि गंभीर की इस डोज का असर अगले मैच में टीम के प्रदर्शन पर कितना पड़ता है।
After losing the match, a very animated conversation is taking place between Gautam Gambhir, Sitanshu Kotak, and Shreyas Iyer.
— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) July 10, 2026
- Gautam Gambhir is talking to Vaibhav Sooryavanshi in front of everyone in the field for 10-15 minutes and is looking very angry.
- Ankan Kar , Ray… pic.twitter.com/rxGVa8wjbX
क्या कातिल बेटी को मिलेगी मां की सरकारी नौकरी? जानिए आयुषी शर्मा केस में कानून का कड़ा रुख
नेपाल फतह करने निकलेगी इंडिया ए , दिसंबर में टी20 सीरीज का रोमांच
एथेनॉल ब्लेंडिंग पर गरमाया विवाद: हरदीप पुरी बोले- आयात बिल में भारी कटौती, आलोचना सिर्फ दिखावा
गुरुग्राम एनकाउंटर: बिल्डर को बंधक बनाने आए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 60 राउंड फायरिंग से दहला सुशांत लोक
मैं अकेला चोर नहीं, सिस्टम में सब शामिल : निलंबित सब-इंजीनियर का वायरल वीडियो मचा रहा हड़कंप
राम मंदिर दान पेटी विवाद: आधे से ज्यादा कर्मचारियों के इस्तीफे से ट्रस्ट की बढ़ी मुश्किलें
सपा अध्यक्ष के भगवा बाना पहनने पर तंज, सीएम योगी बोले- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब माफी मांगें
ईरान के साथ बातचीत के लिए तैयार ट्रंप, लेकिन साफ़ किया- युद्धविराम खत्म
क्या कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? लॉक अप 2 में श्रेया कालरा के खुलासे से मचा हड़कंप
बाढ़ में बहे 3,000 सिलेंडर: जान जोखिम में डाल इन्हें लूटने के लिए उतरी भीड़, वीडियो वायरल