मानसून के दौरान देश भर से सामने आ रही तबाही की तस्वीरों के बीच महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। रायगढ़ जिले में भारी बारिश के बाद उपजी बाढ़ ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि सिलेंडर लूटने के लिए लोग जान हथेली पर लेकर पानी में उतर गए।
क्या है मामला? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारी बारिश के चलते रायगढ़ स्थित HPCL का पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट पूरी तरह जलमग्न हो गया था। बताया जा रहा है कि बाढ़ के तेज बहाव में प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली LPG सिलेंडर बहकर पास की पातालगंगा नदी में चले गए।
तेज बहाव में सिलेंडर लूट वायरल वीडियो में नदी के तेज जलस्तर में सिलेंडरों को बहते देखा जा सकता है। इस खतरनाक मंजर के बावजूद, तट पर मौजूद कई लोग अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूद गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग तैरते हुए सिलेंडरों को पकड़ रहे हैं और उन्हें घसीटकर किनारे पर ला रहे हैं। किनारे पर सिलेंडरों का एक बड़ा ढेर भी देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर दो धड़ों में बंट गया है। एक वर्ग इसे आपदा में अवसर करार देते हुए लोगों की मानसिकता पर सवाल उठा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि यह न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि बेहद जानलेवा भी है।
वहीं, कुछ लोग इसे महंगाई से जोड़कर मज़ाकिया लहजे में देख रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसा कि गैस के बढ़ते दामों के कारण लोग अब मुफ्त सिलेंडर के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर चेतावनी विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बाढ़ के पानी में बहना या ऐसी वस्तुओं को निकालने के लिए उतरना बेहद खतरनाक हो सकता है। पानी के अंदर के बहाव और गंदगी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि कंपनी अपने नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के जरिए कर सकती है, लेकिन लोगों द्वारा दिखाई गई यह लापरवाही किसी की जान ले सकती थी।
*आपदा में अवसर ढूंढना कोई हमसे सीखे 😯
— Subhajit Das (@SantaniSubhajit) July 9, 2026
हमारे देश में भी सब अजीब लोग हैं बारिश की बजह से HP का Cylinder पानी के साथ बह जा रहा है 😱
लेकिन लोग अपना अपना काम कर रहे हैं इतना तेज पानी में सिलेंडर को लेने के लिए पानी में उतरकर बाहुबली बन रहे हैं 😃☹️ pic.twitter.com/BKr5Mknjor
30 हजार रन, 86 शतक और 54 साल का बेमिसाल सफर: क्रिकेट के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की कहानी
एथेनॉल ब्लेंडिंग पर गरमाया विवाद: हरदीप पुरी बोले- आयात बिल में भारी कटौती, आलोचना सिर्फ दिखावा
राम मंदिर दान पेटी विवाद: आधे से ज्यादा कर्मचारियों के इस्तीफे से ट्रस्ट की बढ़ी मुश्किलें
इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार: टीम इंडिया की लुटिया डुबोने वाले वो 5 विलेन
धमाल 4 रिव्यू: क्या इंद्र कुमार की धमाल ने फिर बिखेरा जादू या दर्शकों को किया निराश?
शर्मनाक हार के बाद कोच का कड़ा प्रहार: घर के शेर बनने की मानसिकता से बाहर निकले खिलाड़ी
सहारनपुर में कुदरत का कहर: कब्रों से बाहर आए शव, यमुना में बही कार
रन उनकी उम्र से भी कम हैं... वैभव सूर्यवंशी के फ्लॉप शो पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
सरकार गिरने वाली है... : NDA की हलचल के बीच तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी
स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली : प्रदूषण से जंग के लिए 8,300 करोड़ की योजना का शंखनाद