उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला इन दिनों भीषण बारिश की चपेट में है। मूसलाधार बारिश ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि कई दिल दहला देने वाली घटनाओं को भी जन्म दिया है। जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
कब्रिस्तान में दिखा खौफनाक मंजर सैय्यद माजरा गांव में भारी बारिश के कारण ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने सबको झकझोर दिया। मिट्टी के कटाव के कारण कब्रिस्तान की कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ शव बाहर निकल आए।
इस दृश्य ने ग्रामीणों को भावुक कर दिया। स्थानीय समाजसेवी आशु और पाशा की मदद से गांव वालों ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और सम्मान के साथ इन सभी शवों को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक किया।
यमुना में समाई कार, दो की मौत सरसावा के मंधोर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी के कटाव को रोकने के काम में लगे तीन ठेकेदार अपनी कार में बैठे थे, तभी अचानक तटबंध धंस गया। कार सीधे नदी के तेज बहाव में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो ठेकेदारों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
शाकुंभरी मंदिर में मची अफरा-तफरी शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के कारण मां शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में अचानक पानी का भारी सैलाब आ गया। अचानक आए इस पानी से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक नदी का जलस्तर सामान्य नहीं होता, तब तक मंदिर की ओर न जाएं।
फसलों को भारी नुकसान, जनजीवन ठप बारिश का सीधा असर खेती पर भी पड़ा है। जिले के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। छुटमलपुर-नौशरहेड़ी मार्ग और इब्राहिमपुर सहित कई इलाकों में जलभराव के चलते सड़क संपर्क टूट गया है।
प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
*सहारनपुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने ऐसा दर्दनाक मंजर पैदा कर दिया कि कब्रों की मिट्टी धंस गई और कुछ शव कफन सहित बाहर दिखाई देने लगे। गागलहेड़ी के सैय्यद माजरा गांव में यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने शवों को पूरे सम्मान के साथ दोबारा दफनाया। अब ग्रामीण… pic.twitter.com/Aumibk12Y4
— Oves Ali (@OvesAli4) July 10, 2026
41 मासूमों का दर्द कभी कम नहीं होगा : करूर त्रासदी पर भावुक हुए सीएम विजय, पुलिस की विफलता पर उठाए सवाल
क्या बिहार में फिर पलटी मारेगी राजनीति? तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी से गरमाया पारा
राष्ट्रपति बन सकते थे शरद पवार... रामदास आठवले के इस दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति में मचाई हलचल
वन फिफ्टी की डील पड़ी भारी: लखनऊ में रिश्वत मांगते दरोगा का वीडियो वायरल, हुए सस्पेंड
स्कूल अब सिर्फ शिक्षा के केंद्र: तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों में राजनीति और नेताओं का जन्मदिन मनाने पर पूर्ण प्रतिबंध
हिंद महासागर में बढ़ा भारत का दम: स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल
AFMC पुणे का गौरव: 60वां बैच बना देश की सेवा का नया सारथी, नारी शक्ति ने बिखेरा जलवा
क्या कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? लॉक अप 2 में श्रेया कालरा के खुलासे से मचा हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव में BJP को बड़ा झटका: नामांकन के 24 घंटे बाद उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने छोड़ा मैदान
क्या विकेटकीपर के ग्लव्स से बॉल छूटने पर भी बल्लेबाज आउट होता है? जानें स्टंपिंग का सही नियम