तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार करूर का दौरा किया। इस दौरान वे पिछले साल सितंबर में हुई उस भयावह भगदड़ को याद कर भावुक हो गए, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई थी।
पीड़ित परिवारों को दी नियुक्ति करूर के एटलस ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम विजय ने भगदड़ में अपनों को खोने वाले परिवारों के सदस्यों को हमदर्दी के आधार पर सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। पीड़ितों से मिलते समय सीएम काफी मर्माहत दिखे।
जिंदगी की हर कामयाबी फीकी है जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने कहा, इंसान चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाए, लेकिन कुछ जख्म कभी नहीं भरते। करूर की घटना मेरे लिए एक ऐसा ही नासूर है। मेरी कोई भी उपलब्धि उन 41 जिंदगियों को खोने के गम को कम नहीं कर सकती।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल सीएम ने घटना के लिए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, पेरंबलूर में पुलिस ने भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम रद्द करने की सलाह दी थी, तो करूर में ऐसा क्यों नहीं किया गया? हमें कार्यक्रम स्थल तक आने दिया गया, जबकि पुलिस हमें हालात की गंभीरता बता सकती थी। इतनी बड़ी भीड़ के लिए क्या पर्याप्त पुलिस व्यवस्था थी? आखिर आदेश किसने दिए थे?
विपक्ष पर साधा निशाना विजय ने इस दुखद घड़ी में राजनीति करने के लिए विपक्षी दल डीएमके पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वे इस त्रासदी से गुजर रहे थे, तब कुछ लोगों ने उन पर भागने और छिपने के बेबुनियाद आरोप लगाए थे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस तरह बच्चे उन्हें विजय अंकल कहकर बुलाते थे, उन्हें खोने का दर्द वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
स्मारक बनाने का ऐलान मुख्यमंत्री ने करूर भगदड़ में जान गंवाने वालों की स्मृति में एक स्मारक बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक उस त्रासदी और उन मासूम जिंदगियों की याद दिलाता रहेगा।
फिल्म जन नायकन की चर्चा राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच, सीएम विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर भी चर्चा में हैं। सात महीने के लंबे इंतजार के बाद, सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
TN CM #CJosephVijay got emotional as he handed compassionate appointment orders to the kin of victims of the Sept 2025 #KarurStampede, which claimed 41 lives. The incident took place during a #TVK campaign meeting after a massive crowd surged to catch a glimpse of #Vijay.… pic.twitter.com/FV9DOvHZmU
— Ashish (@KP_Aashish) July 10, 2026
30 हजार रन, 86 शतक और 54 साल का बेमिसाल सफर: क्रिकेट के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की कहानी
फैन ऑटोग्राफ लेने आई और ले गई दिल: किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं सुनील गावस्कर की लव स्टोरी
सहारनपुर में कुदरत का कहर: कब्रों से बाहर आए शव, यमुना में बही कार
महाराष्ट्र में एटीएस का बड़ा प्रहार: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 112 संदिग्ध हिरासत में
तुम अभी भी मेरी पत्नी हो - गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला के साथ तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
चाय की चुस्की या मक्खियों की दावत? वायरल वीडियो देखकर उड़े लोगों के होश
वर्ल्ड चैंपियन से हार की मशीन! क्या गौतम गंभीर दोहरा रहे हैं ग्रेग चैपल वाली सबसे बड़ी गलती?
खेल से बड़ी इंसानियत: वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के लिए FIFA ने खोले खजाने, करोड़ों की मदद का ऐलान
IND vs ENG: सम्मान की लड़ाई के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
लॉकअप 2 में बड़ा उलटफेर: डबल इविक्शन से मचेगा हड़कंप, ये दो नामी सितारे होंगे घर से बाहर!