एपल के फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। कंपनी इस साल सितंबर में अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस iPhone Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इसका एक हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फोन के डिजाइन की पहली झलक मिली है।
कैसा दिखता है नया iPhone Ultra? सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस डमी वीडियो में फोन का फ्रंट और बैक पैनल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट मौजूद है। कुल मिलाकर इसका लुक सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स की याद दिलाता है।
3D प्रिंटिंग तकनीक से लैस होगा हिंज रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल इस फोन में बेहद खास 3D प्रिंटिंग हिंज स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फोन को फोल्ड करने पर स्क्रीन पर बीच में पड़ने वाली लकीर यानी क्रीज न के बराबर दिखेगी। 3D प्रिंटिंग के कारण इसमें मूविंग पार्ट्स कम होंगे, जिससे इसे खोलने और बंद करने का अनुभव बेहद स्मूथ होगा।
अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और कीमत टिप्स्टर जॉन प्रॉसर के मुताबिक, एप्पल इस फोन के हिंज को बेहद पतला रख रहा है। इसकी मोटाई मात्र 4.5mm होगी, जो पिछले साल आए iPhone Air (5.6mm) से भी काफी पतली है।
अपनी प्रीमियम टेक्नोलॉजी के कारण इसकी कीमत 2 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, एप्पल के इस कदम से स्मार्टफोन मार्केट में एक नई जंग शुरू होने की उम्मीद है। डिस्प्ले सप्लाई के लिए एप्पल ने सैमसंग के साथ साझेदारी की है।
*New dummy unit gives us our best look yet at the upcoming iPhone Ultra 🔥
— Apple Hub (@theapplehub) July 10, 2026
This will be Apple’s first foldable iPhone pic.twitter.com/eLOGPOW4bf
विश्व कप से बाहर होते ही लंदन में भड़का जुनून: मोरक्को के प्रशंसकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
गैलीपोली की वो खूनी जंग, जहां भारतीय जवानों ने न्यूजीलैंड के सैनिकों के साथ मिलकर लिखी थी वीरता की इबारत
स्पेन में कुदरत का कहर: जंगलों में लगी भीषण आग से 12 की मौत, मची तबाही
धमाल 4: खजाने की तलाश या कॉमेडी का सूखा? सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दो धड़े
चीन का नेट स्टंट : स्पेस रेस में अमेरिका को दी कड़ी टक्कर, रॉकेट रिकवरी का नया इतिहास
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक बंटी ने नाम वापस लिया, नीरज सिन्हा बने नए उम्मीदवार
किस्मत के धनी श्रेयस अय्यर: टॉस में रचा इतिहास, पर जीत के लिए तरसी टीम इंडिया
दिल्ली के स्कूलों में अब गुड टच-बैड टच की पढ़ाई: सुरक्षित बचपन के लिए सरकार का बड़ा अभियान
हनुमानगढ़ी में नमाज और जामा मस्जिद में चालीसा का सवाल: CM योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा प्रहार
20 रुपये का जुर्माना और टीसी की धमकी: बेंगलुरु में छात्रा की खुदकुशी से दहला शिक्षा तंत्र