फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक पड़ाव पर है। क्वार्टर फाइनल के एक अहम मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस हार के साथ ही मोरक्को का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया है।
एम्बाप्पे की चूक और संघर्षपूर्ण पहला हाफ मैच का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा, लेकिन दोनों टीमें गोल करने के लिए तरसती रहीं। फ्रांस को 24वें मिनट में तब बड़ा मौका मिला जब मोरक्को के डिफेंडर ने किलियन एम्बाप्पे को डी-बॉक्स के अंदर गिरा दिया। फ्रांस को पेनल्टी मिली, लेकिन एम्बाप्पे इसे गोल में बदलने से चूक गए। पहले हाफ तक स्कोर 0-0 रहा।
दूसरे हाफ में फ्रांस का तूफान दूसरे हाफ में फ्रांस पूरी तरह अलग तेवर में दिखी। 60वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपनी पिछली गलती का प्रायश्चित करते हुए शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इस बढ़त से मोरक्को की टीम उबर भी नहीं पाई थी कि 6 मिनट बाद ही फ्रांस ने दूसरा प्रहार कर दिया। 66वें मिनट में ओउस्माने डेम्ब्ले ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मोरक्को ने वापसी की भरसक कोशिश की, लेकिन वे फ्रांस के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सके।
अब सेमीफाइनल की बारी फ्रांस ने इस जीत के साथ अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल विजेता से होगा। यह बड़ा मुकाबला भारतीय समयानुसार बुधवार, 15 जुलाई की रात 12:30 बजे खेला जाएगा।
मोरक्को के लिए यह सफर काफी शानदार रहा, लेकिन फ्रांस की विश्व स्तरीय टीम ने साबित कर दिया कि वे खिताब बचाने के प्रबल दावेदार क्यों हैं।
Encore un peu plus près… 🇫🇷💪🏽🙏🏽 pic.twitter.com/Tkjh8SM0ME
— Kylian Mbappé (@KMbappe) July 9, 2026
BJP का बड़ा दांव: TMC छोड़ते ही सुष्मिता देव समेत तीन नेताओं को मिला राज्यसभा का टिकट
क्या शरद पवार NDA में होंगे शामिल? रामदास अठावले के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल
मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा : ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा प्रहार
दिल्ली के स्कूलों में अब गुड टच-बैड टच पर अनिवार्य शिक्षा, 15 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट
BSNL का नया सैटेलाइट फोन: 1.34 लाख रुपये की कीमत, नेटवर्क न होने पर भी रहेगा संपर्क
फीफा वर्ल्ड कप 2026: बोनो की दीवार तोड़ी, एम्बाप्पे की बदौलत फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में
टीम इंडिया की लगातार शर्मनाक हार पर भड़के शशि थरूर, बोले- यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है
सावधान! WhatsApp पर टिकट दिखाकर यात्रा करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने बदले नियम
30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी! सोशल मीडिया पर मचा तहलका
दिल्ली के हर स्कूल में POCSO जागरूकता माह : बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा अभियान